रियाद के शाही महल पर किया गया मिसाइल हमला नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन के शिया विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने वाले सऊदी नीत गठबंधन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिणी रियाद पर हुए एक मिसाइल हमले को नाकाम किया है। यमन विद्रोहियों यानी हूथी ने दावा किया था कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के शाही महल मलिक सलमान पैलेस पर मिसाइल से हमला किया है।
पढ़ें- सऊदी अरब में पहली बार बाइक और ट्रक चलाएंगी महिलाएं
हूथी प्रवक्ता ने कहा कि एक बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी राजधानी में हमला किया गया। मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने ट्विटर पर बताया कि वोल्कानो एच-2 बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए शाही महल को निशाना बनाया गया है। हालांकि सऊदी प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गठबंधन सेना ने रियाद के दक्षिण में मिसाइल को अवरुद्ध कर दिया।
इस समय किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में रियाद पर यह दूसरा मिसाइल हमला है। इससे पहले हूथी विद्रोहियों ने किंग खालिद एयरपोर्ट पर मिसाइल से नाकाम हमला किया था।
पढ़ें- सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी