फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Women in Saudi Arabia will run bike and truck for the first time

सऊदी अरब में पहली बार बाइक और ट्रक चलाएंगी महिलाएं

Tue, 19 Dec 2017 04:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 19 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Women in Saudi Arabia will run bike and truck for the first time
- फोटो : GCSHUTTER

सऊदी अरब में ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया किया गया है और अब वहां महिलाओं को ट्रक और बाइक चलाने की भी इजाजत होगी। फ्रांस की न्यूज एजेंसी के मुताबिक सऊदी अधिकारियों ने कार चलाने की छूट देने के बाद अब महिलाओं को जरूरत के मुताबिक ट्रक और बाइक चलाने की भी इजाजत देने की घोषणा की है। सऊदी प्रेस एजेंसी में सऊदी अरब के यातायात निदेशालय ने नए नियमों की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अभी तीन महीने पहले ही सितंबर में किंग सलमान ने एक आदेश जारी कर अगले साल जून से महिलाओं को कार चलाने की इजाजत दी थी। सऊदी अरब के यातायात निदेशालय ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, "हम महिलाओं को ट्रक चलाने के साथ बाइक चलाने की भी इजाजत दे रहे हैं।"
विज्ञापन


बढ़ें- सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिलाने के लिए सालों तक अभियान चलाया गया, कई महिलाओं को इस पाबंदी को तोड़ने के लिए सज़ा भी दी गई थी। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक इस फैसले से ट्रैफिक नियमों के कई प्रावधानों को लागू किया जाएगा जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए एक जैसे ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना भी शामिल है। 

सऊदी सरकार ने जब महिलाओं पर कार चलाने का प्रतिबंध हटाया था तो कहा था कि इस आदेश में शरिया क़ानून का भी ध्यान रखा गया है, हालांकि इस बारे में विवरण नहीं दिया गया था। सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा था कि वरिष्ठ धार्मिक विद्वानों की परिषद के सदस्यों ने बहुमत में इस फैसला का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed