{"_id":"5a2e92004f1c1b7a548c250a","slug":"saudi-arabia-theaters-to-re-open-for-public-after-thirty-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी
एजेंसी/ रियाद
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब ने सोमवार को सिनेमाघरों पर दशकों से लगे प्रतिबंध को हटा लिया। इस कदम को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सामाजिक सुधारों की शृंखला का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार ने कहा है कि वह तुरंत ही सिनेमाघरों को लाइसेंस देना शुरू करेगी और अगले साल मार्च में सिनेमा खुल सकते हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्री अव्वाद अल अव्वाद ने कहा, ‘सिनेमाघरों को खोलने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे विविधता भी आएगी। एक व्यापक सांस्कृतिक सेक्टर तैयार कर हम नए रोजगार और ट्रेनिंग के अवसर पैदा करेंगे। साथ ही इससे सऊदी अरब में मनोरंजन के विकल्प भी समृद्ध होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘2018 की शुरुआत में 35 सालों के बाद पहली बार सिनेमा को सऊदी अरब में संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।’
विज्ञापन
सऊदी अरब में 1980 के दशक के शुरुआत में सिनेमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सऊदी क्राउन प्रिंस का कहना है कि वह सऊदी अरब को उदार इस्लाम की ओर ले जाना चाहते हैं और वह देश में कट्टरपंथी इस्लामी प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाल में सऊदी अरब में महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगी पाबंदी हटाने के फैसले के पीछे भी 32 वर्षीय क्राउन प्रिंस थे। कट्टरपंथी सिनेमा को सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के लिए खतरा मानते हैं। इस आधार पर सऊदी अरब में सिनेमाघरों पर पाबंदी लगाई गई थी।