{"_id":"5fe9ddb88ebc3e3fbe0ec7e0","slug":"ministry-of-home-affairs-extends-earlier-guidelines-for-covid19-surveillance-remain-in-force-up-to-31st-january-2021-know-what-are-they","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया कोरोना : 31 जनवरी तक सख्त निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया कोरोना : 31 जनवरी तक सख्त निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश जारी
Mon, 28 Dec 2020 06:59 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन में सामने आए नए कोरोना वायरस को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में जारी किए दिशा-निर्देशों को अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके तहत गृह मंत्रालय ने कोरोना का खतरा और ना बढ़े इसलिए सख्त निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा है कि कंटेंमेंट जोन का सावधानीपूर्वक सीमांकन किया जाना जारी रहेगा। कंटेंमेंट जोन में पहले से निर्धारित किए गए रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा कि हालांकि कोविड-19 के सक्रिय और नए मामलों में देश में लगातार गिरावट देखी गई है, परंतु विश्व स्तर पर मामलों में उछाल को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है। खासतौर पर ब्रिटेन में नया कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
वहीं केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य के मुख्य सचिवों को पत्र लिखते हुए कहा है कि टीकाकरण के लिए डेटाबेस, टीका वितरण, भंडारण, सुरक्षा, शिपमेंट पर काम करें।
Containment zones to continue to be demarcated carefully; prescribed containment measures strictly followed within these zones; COVID19-appropriate behaviour promoted and strictly enforced: Ministry of Home Affairs https://t.co/0VEKETJQz1
— ANI (@ANI) December 28, 2020