फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gujarati Family Death Case: why they paid 1 lakh dollar to for illegal journey to US? Police Seek Answer

गुजराती परिवार की मौत का मामला: अमेरिकी यात्रा के लिए सभी ने 75 लाख रुपये क्यों खर्च किए थे? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jan 2022 08:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Jan 2022 08:50 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना को वीभत्स बताया। उन्होंने कहा कि सीमा पार इस तरह की घटना को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Gujarati Family Death Case: why they paid 1 lakh dollar to for illegal journey to US? Police Seek Answer
गुजराती परिवार की मौत का मामला

विस्तार

अमेरिका-कनाडा सीमा पर हुई गुजराती परिवार की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। कनाडा के पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जिसने उलझन में डाल दिया है। अब पुलिस घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशने में लगी है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस परिवार ने अमेरिका पहुंचने के लिए 75 लाख रुपये क्यों खर्च किए? आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि इस परिवार को इतनी भारी रकम खर्च करनी पड़ी। हालांकि पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला मानव तस्करी का लग रहा है। कनाडा पुलिस के लिए एक और सवाल यह भी है कि परिवार के सदस्य जब टूरिस्ट वीजा पर कनाडा पहुंच गए थे, तो सीमा पार कर अमेरिका क्यों आना? कनाडा में क्यों नहीं रहे? पुलिस अधिकारियों द्वारा अटकलें लगाई जा रही हैं कि परिवार को कनाडा का मौसम ज्यादा ठंडा लगा। इसके अलावा अमेरिका में गुजरातियों और खासतौर से पटेल परिवारों का नेटवर्क ज्यादा अच्छा है। यह डेढ़ लाख से ज्यादा पटेल रहते हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों को आशंका-ठंड से गई होगी जान
अधिकारियों का कहना है कि कड़ी ठंड का मुकाबला करने के लिए परिवार के पास अच्छी व्यवस्था थी। वहीं, तस्करों ने भी एक जैसे दिखने वाले सर्दियों के कपड़े दिए थे. हालांकि, मौसम के हिसाब से ये कपड़े पर्याप्त नहीं थे। कहा जा रहा है कि मौसम उन लोगों के लिए भी मुश्किल था, जिन्हें इसकी पहले से भी आदत है। इस बार कनाडा में ठंड का कहर पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है। परिवार के चारों सदस्यों के शव मिलने से पहले करीब 16 घंटों तक भीषण ठंड में रहे।
विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को कनाडा-अमेरिकी सीमा पर चार लोगों के शव मिले थे। पुलिस के मुताबिक, ये शव दो वयस्कों, एक किशोर व एक बच्चे का था। इनकी पहचान गुजराती भारतीय के रूप में हुई। कहा जा रहा है कि चारों की मौत अत्यधिक ठंड से हुई थी। इसके बाद भारतीय दूतावास ने इस घटना को एक गंभीर त्रासदी बताया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला मानव तस्करी का ही लग रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानव तस्करी के लिए चारों लोगों को यहां लाया गया था, अत्यधिक ठंड के कारण चारों की मौत हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि 19 जनवरी को, यूएस-कनाडा सीमा के पास अमेरिकी अधिकारियों को ऐसे लोगों का एक समूह मिला, जो अवैध रूप से बिना दस्तावेज के प्रवेश कर रहा था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर ही कनाडा के अधिकारियों ने कनाडा की सीमा पर चार शवों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed