फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   guest harassed and threatened in iftar party hosted by Indian High Commission in Islamabad

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने दी इफ्तार पार्टी, मेहमानों के साथ बदसलूकी, फोन पर धमकाया

Sun, 02 Jun 2019 10:08 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 02 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
guest harassed and threatened in iftar party hosted by Indian High Commission in Islamabad
भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शनिवार को इस्लामाबाद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर एक बार फिर पाकिस्तान ने अपना दोहरा चरित्र दिखाया है। दरअसल, भारतीय उच्चायोग ने इफ्तार पार्टी के लिए बहुत सारे लोगों को निमंत्रण दिया था। हालांकि जैसे ही मेहमान आने शुरू हुए पाकिस्तान खुफिया एजेंसी की टीम ने बहुत से लोगों को बाहर रोक लिया और उन्हें अदंर जाने की इजाजत नहीं दी। कुछ मेहमानों का उत्पीड़न किया गया और उन्हें फोन पर धमकी दी गई। अब इस मसले को भारत ने पाकिस्तान के सामने उठाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग का कहना है कि मेहमानों को पाकिस्तान की राजधानी में स्थित कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। बाद में अजय बिसारिया ने उन सभी मेहमानों से माफी मांगी जिन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी दोस्तों से माफी मांगना चाहता हूं जिनकी बाहर कुछ अतिरिक्त जांच की गई। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत से दोस्तों को बाहर रोका गया। नई सरकार नई उम्मीदों के साथ आई है।' 
विज्ञापन


मेहमानों के उत्पीड़न पर सूत्रों का कहना है, 'पाकिस्तानी एजेंसियों ने शनिवार को होटल सेरेना पर घेराबंदी की। उन्होंने मेहमानों का उत्पीड़न किया, उन्हें धमकाया और हजारों मेहमानों को वापस भेज दिया। इससे पहले उन्होंने अज्ञात नंबरों से आमंत्रितगणों को फोन किया और उन्हें इफ्तार में भाग लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस घटना पर भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा, 'मैं अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगता हूं जिन्हें कल इफ्तार में शामिल होने नहीं दिया गया। इस तरह की डराने वाली रणनीति निराशाजनक है। वह न केवल राजनयिक आचरण और सभ्य व्यवहार के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि वह हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए भी खराब माहौल बना रहे हैं।'


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति आरिफ रहमान अल्वी, विदेश सचिव, नेशनल असेंबली के स्पीकर को भारतीय उच्चायोग ने इफ्तार में आमंत्रित किया था लेकिन यह सभी इसमें शामिल नहीं हुए। इसके अलावा मेहमानों की सूची में राजनीतिक शख्सियतें, कई सूफी धार्मिक स्थलों के मुखिया, शिक्षाविदों, लेखकों, कलाकारों, सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं, पाकिस्तानी छात्रों और अन्य प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed