{"_id":"6a0931dbd2c50c95100d7e99","slug":"growing-closeness-with-pak-bangladeshi-officers-will-get-training-in-lahore-earlier-was-mussoorie-lbsnaa-india-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकी: बांग्लादेशी अफसर अब लाहौर में प्रशिक्षण लेंगे, पहले मसूरी के LBSNAA आते थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकी: बांग्लादेशी अफसर अब लाहौर में प्रशिक्षण लेंगे, पहले मसूरी के LBSNAA आते थे
Sun, 17 May 2026 08:42 AM IST
Jyoti Bhaskar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sun, 17 May 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच नजदीकी के संकेत (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने अपने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भारत के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की जगह अब पाकिस्तान के लाहौर को चुना है। इसे भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई दूरी और पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस तरह का पहला मामला
बांग्लादेश के 12 वरिष्ठ अधिकारी इन दिनों लाहौर स्थित सिविल सर्विसेज एकेडमी में चार से 21 मई तक प्रशिक्षण ले रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस तरह का यह पहला व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का पूरा खर्च पाकिस्तान सरकार उठा रही है
बताया गया है कि प्रशिक्षण लेने वालों में एक अतिरिक्त सचिव और 11 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का पूरा खर्च पाकिस्तान सरकार उठा रही है और इसमें बांग्लादेश सरकार की कोई आर्थिक भागीदारी नहीं है।
विज्ञापन
हसीना के हटने के बाद तेजी से सुधरे हैं दोनों देशों में संबंध
गौर हो कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं व कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। हालांकि, ढाका के कुछ अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में स्थिति बदल सकती है, क्योंकि बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा है।