फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Green Card, Country based quotas behind long wait for Indians

ग्रीन कार्ड : भारतीयों के लिए लंबी प्रतीक्षा की वजह देश आधारित कोटा, संसद बदल सकती है निर्धारित व्यवस्था

Sun, 11 Jun 2023 01:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 01:05 AM IST
सार

वरिष्ठ सलाहकार डगलस रैंड ने कहा कि भारत समेत चीन, मेक्सिको व फिलीपीन के लोगों के लिए ग्रीन कार्ड के लंबे और कष्टदायक इंतजार की वजह इसके आवंटन में हर देश के लिए निर्धारित कोटा व्यवस्था है।

विज्ञापन
Green Card, Country based quotas behind long wait for Indians
ग्रीन कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं के निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार डगलस रैंड ने कहा कि भारत समेत चीन, मेक्सिको व फिलीपीन के लोगों के लिए ग्रीन कार्ड के लंबे और कष्टदायक इंतजार की वजह इसके आवंटन में हर देश के लिए निर्धारित कोटा व्यवस्था है। उन्होंने कहा, इसे सिर्फ संसद ही बदल सकती है। ग्रीन कार्ड को आधिकारिक रूप से स्थायी निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी डगलस रैंड ने कहा कि अमेरिका में स्थायी रूप से रह रहे किसी व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को दिए जाने वाले ग्रीन कार्ड पर वार्षिक सीमा पूरी दुनिया के लिए 2.26 लाख है जबकि रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड की वार्षिक सीमा 1.40 लाख है। उन्होंने वीजा तथा दूतावास संबंधी मुद्दों पर ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकियों से कहा कि परिवार के सदस्यों को दिए जाने वाले और रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड पर हर देश के लिए वार्षिक 7 फीसदी का कोटा है। रैंड ने एक सवाल के जवाब में कहा, यही कारण है कि भारत, चीन, मेक्सिको व फिलीपीन के लोगों को अन्य देशों के लोगों के मुकाबले लंबा इंतजार करना पड़ता है। 
विज्ञापन


भारतीयों को हर साल 7 से 8 हजार ग्रीन कार्ड
भारत के नागरिकों को हर साल करीब 7,000 से 8,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। इनमें प्राथमिक आवेदकों के परिवार पर निर्भर लोग भी शामिल रहते हैं। भारत के करीब 2,000 एच-1बी वीजा आवेदकों को हर साल ग्रीन कार्ड मिलते हैं। एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे पेशों में विदेशी कामगारों को नियुक्त करने की मंजूरी देता है जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed