फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greek PM Kyriakos Mitsotakis announces general elections in May after rail accident

Greece: पीएम मिचोताकिस ने मई में आम चुनाव की घोषणा की, ट्रेन दुर्घटना के बाद हो रहा था विरोध

Wed, 22 Mar 2023 07:41 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 22 Mar 2023 07:41 AM IST
सार

ग्रीस की मित्सोताकिस सरकार का कार्यकाल जुलाई की शुरुआत में खत्म हो रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले अप्रैल में आम चुनाव की योजना बनाई गई थी, लेकिन देश को झकझोर देने वाले ट्रेन हादसे के बाद इस योजना में बदलाव किया गया है।
 

विज्ञापन
Greek PM Kyriakos Mitsotakis announces general elections in May after rail accident
किरियाकोस मित्सोताकिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने मंगलवार को एलान किया कि देश में मई में आम चुनाव होंगे। मित्सोताकिस की सरकार फरवरी में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना को लेकर जनता के गुस्से का सामना कर रही है। इस ट्रेन हादसे में 57 लोग मारे गए थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि चुनाव मई में होंगे।

विज्ञापन


बता दें, मित्सोताकिस की सरकार का कार्यकाल जुलाई की शुरुआत में खत्म हो रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले अप्रैल में आम चुनाव की योजना बनाई गई थी, लेकिन देश को झकझोर देने वाले ट्रेन हादसे के बाद इस योजना में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


दो ट्रेनों की टक्कर के चलते हुई दुर्घटना के विरोध में देशभर में कई हफ्तों तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। यह घटना चुनावों से पहले प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस और उनकी सरकार के लिए भारी झटका माना जा रहा है, क्योंकि सरकार के खिलाफ लोगों मे भारी असंतोष देखने को मिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर ग्रीक पीएम ने मांगी थी माफी
देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने लोगों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि हम इस मानवीय गलती से पल्ला झाड़ नहीं सकते हैं। हमें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मैं देशवासियों का एहसानमंद हूं और इस घटना के लिए खेद व्यक्त करता हूं। साथ ही ग्रीक पीएम ने आने वाले दिनों में रेलवे की सुरक्षा में सुधार करने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed