फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greek Orthodox priest was shot and injured at a church in the French city of Lyon

फ्रांस में नहीं थम रहा हमलों का सिलसिला, अब लियोन में पादरी को मारी गोली, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Sun, 01 Nov 2020 09:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लियोन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लियोन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Greek Orthodox priest was shot and injured at a church in the French city of Lyon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई। फ्रांस की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि लियोन में एक गिरजाघर में पादरी पर हमला किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी के पेट में गोली लगी है और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। पादरी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई। फिलहाल, हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन



पुलिस ने गिरजाघर के आसपास के इलाके को बंद कर दिया है और ट्विटर पर संदेश के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शाम चार बजे जब पादरी गिरजाघर को बंद कर रहे थे, तभी उन पर दो राउंड गोली चलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और उसने हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम को कामयाबी हासिल हुई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पादरी पर यह हमला हाल के हफ्तों में फ्रांस में हुए अपराधों की एक श्रृंखला में सबसे नया है। गौरतलब है कि फ्रांस के नीस शहर में दो दिन पहले ही एक गिरजाघर पर इस्लामिक चरमपंथी हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की जान चली गई थी। 


इससे पहले, अक्तूबर में पेरिस के उपनगर में एक स्कूल शिक्षक की गर्दन काट दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की निंदा की थी, उन्हें यूरोप के अन्य देशों का साथ भी मिला था। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जो 18 वर्षीय चेचन मूल का एक युवक था। उसने शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर हत्या की थी।  
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed