फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Govt considering banning Imran Khans pti party pak Defence Minister Khawaja Asif

Pakistan: इमरान की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही सरकार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी चेतावनी

Wed, 24 May 2023 05:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 May 2023 05:06 PM IST
सार

9 मई, 2023 को भ्रष्टाचार एक मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Govt considering banning Imran Khans pti party pak Defence Minister Khawaja Asif
ख्वाजा आसिफ

विस्तार

हाल ही में देशव्यापी हिंसक प्रदर्शनों के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ पीडीएम सरकार उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को इसकी पुष्टि की कि सरकार पीटीआई पर पाबंदी लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीटीआई ने देश के आधार पर हमला किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


दरअसल, 9 मई, 2023 को भ्रष्टाचार एक मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों का आरोप है कि खान और उनकी पत्नी ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए एक रियल एस्टेट कारोबारी से रिश्वत के रूप में लाखों डॉलर की जमीन हासिल की। 
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के बाद लाहौर, कराची और इस्लामाबाद सहित कई शहरों में बड़े पैमाने पर और हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता कोर कमांडर लाहौर आवास पर घुस गए। पंजाब प्रांत में आपातकाल लागू कर दिया गया और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाया गया। धारा 144 भी लगाई गई थी, जिसके तहत एक बिंदु पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण से पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 2 दिनों के लिए इंटरनेट निलंबित करने का भी अनुरोध किया गया था। बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने फैसलाबाद में गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के आवास पर भी पथराव किया था। खान को 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी का तरीका अवैध है। 12 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने औपचारिक रूप से अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उन्हें दो सप्ताह के लिए जमानत दे दी।

खान 2018 में सेना के समर्थन से प्रधानमंत्री बने थे, हालांकि उस समय दोनों पक्षों ने इससे इनकार किया था। सेना ने खान को अपने रुढ़िवादी, राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ ही अपने हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की संभावना के रूप में देखा था। लेकिन, बाद में सुरक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदोन्नति में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के बाद खान जनरलों से अलग हो गए, और 2022 में विश्वास मत हारने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया।


70 वर्षीय खान तब से मध्यावधि आम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं और देशभर में समर्थक जुटा रहे हैं लेकिन उनकी जगह लेने वाले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस साल के अंत में चुनाव होने से पहले चुनाव कराने के आह्वान को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed