फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Government said Monsoon to arrive in Nepal from June 13; 1.8 million people to be affected

Monsoon: नेपाल में जमकर बरसेंगे बदरा, 18 लाख लोग होंगे प्रभावित, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

Tue, 04 Jun 2024 11:09 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि हिमालयी राष्ट्र में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 412,000 घरों के 18 लाख लोग प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Government said Monsoon to arrive in Nepal from June 13; 1.8 million people to be affected
कुछ ऐसा मौसम रहेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का लू से बुरा हाल है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है। यहां 13 जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, जो एक जुलाई तक चलेगा। यहां की सरकार ने चेतावनी दी है कि मौसम के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं से 18 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन


18 लाख लोग प्रभावित
गृह मंत्रालय ने आगामी मानसून के मौसम से निपटने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण और तैयारी कार्यक्रम 2024 शुरू किया। मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि हिमालयी राष्ट्र में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 412,000 घरों के 18 लाख लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


10,000 से अधिक सैन्यकर्मी तैनात
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई के अनुसार, इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग 83,000 परिवार प्रभावित होंगे। 18,000 परिवारों को राहत सामग्री की आवश्यकता होगी। मंत्रालय ने आगामी आपदा से लड़ने के लिए 10,000 से अधिक सैन्यकर्मियों सहित 31,000 सुरक्षा कर्मियों को लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सेना बचाव और राहत कार्यों के लिए काठमांडू, पोखरा, इटाहरी, भरतपुर और सुरखेत में हेलीकॉप्टरों को भी तैनात करेगी। 

63 लोग मारे गए थे
बता दें, पिछले साल देशभर में आपदा से संबंधित 679 घटनाओं में 63 लोग मारे गए थे। कम से कम 69 लोग घायल हो गए, और प्राकृतिक आपदा से संबंधित घटनाओं के कारण 30 लोग लापता हो गए। सरकार ने आपदा संभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed