फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Government Japan decided to release 5.50 lakh prisoners on the occasion of naruhito's coronation

जापान: नए सम्राट के राज्याभिषेक पर पांच लाख से ज्यादा कैदी 'सशर्त' होंगे रिहा

Sat, 19 Oct 2019 12:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 19 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Government Japan decided to release 5.50 lakh prisoners on the occasion of naruhito's coronation
जापान सम्राट नारुहितो - फोटो : ANI

जापान सरकार ने 22 अक्तूबर को देश के होने वाले नए सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक के मौके को और भी खास बनाने की पहल की है। इसके तहत उस दिन पांच लाख 50 हजार कैदियों को क्षमा दान देकर रिहा करने का फैसला किया गया है। हालांकि इस रिहाई के साथ एक शर्त भी है। शर्त यह है कि कुछ ही कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

विज्ञापन


एनएचके ब्रॉडकास्टर ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि क्षमादान केवल उन कैदियों को मिलेगा जो मामूली अपराधों में दोषी हों। इन अपराधों में जेल में सजा काट चुके हों या जुर्माना दे चुके हों।
विज्ञापन


सरकार इन कैदियों को रिहा कर वापस समाज में भेजकर सुधारना चाहती है। इसके अलावा लंबी सजा काट रहे एक हजार कैदियों को गंभीर बीमारियों के चलते रिहा किया जाएगा। इन्हें मानवीय आधार पर क्षमादान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जापान के वर्तमान सम्राट आकिहितो (85) ने इस साल अप्रैल के अंत में अपने बेटे नारुहितो (59) को शासन का उत्तराधिकारी बनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। अकिहितो ने यह फैसला अपनी बढ़ती उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए लिया था। 


नारूहितो के राज्याभिषेक के लिए 22 अक्तूबर का दिन निर्धारित है। पिछले दिनों जापान में आए हेजिबीस तूफान के चलते राज्याभिषेक स्थगित कर दिया गया था। इस तूफान की चपेट में आकर जापान में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed