फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Government formation could not take place for the third time in Israel

इस्राइल में नहीं बन पाई सरकार, तीसरी बार हो सकते हैं चुनाव, फायदे में नेतन्याहू

Fri, 22 Nov 2019 04:52 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 Nov 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Government formation could not take place for the third time in Israel
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल में लगातार दूसरी बार कोई भी दल सरकार बनाने का दावा नहीं कर पाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज बुधवार आधी रात के बाद तक की समय सीमा में सरकार न बना पाने की घोषणा करते ही बराबर बहुमत साबित करने में नाकामी जताई। इसी के साथ नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की उम्मीदें खत्म हो गईं और देश में एक साल में तीसरे चुनाव की तरफ बढ़ गया।

विज्ञापन


मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता गैंट्ज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन को अपना निर्णय बता दिया है। गैंट्ज ने कहा कि उन्हें सर्वाधिक वोट मिले थे लेकिन इस्राइल के इतिहास में यह पहला प्रयास है जिसमें नागरिकों को वह सरकार नहीं बनाने दी गई जिसके लिए उन्होंने मतदान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने नेतन्याहू को एक साल से अधिक समय के लिए अंतरिम सरकार में खुद को फंसाने के लिए दोषी ठहराया। नेतन्याहू को राष्ट्रपति द्वारा गैंट्ज के सामने एक नया गठबंधन बनाने का मौका सौंपा लेकिन वे भी 120 सीटों वाली संसद में आवश्यक 61 सीटों का समर्थन हासिल करने में विफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेतन्याहू को लाभ मिलना तय

इस्राइल के मौजूदा हालातों में दो बार गठबंधन सरकार न बन पाने का लाभ प्रधानमंत्री नेतन्याहू को मिलना तय है। अब राष्ट्रपति के पास एक साल में तीसरी बार चुनाव कराने का विकल्प है। जबकि फलस्तीन और गोलान की पहाड़ियों पर अमेरिकी समर्थन से नेतन्याहू उत्साहित हैं और देश में दक्षिणपंथी मुखर हैं। ऐसे में तीसरे चुनाव में नेतन्याहू फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed