{"_id":"5ecf18c18ebc3e9042045b91","slug":"google-will-open-its-offices-from-july-6-limited-number-of-employees-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जुलाई से अपने ऑफिस खोलेगा गूगल, सीमित संख्या में आएंगे कर्मचारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
6 जुलाई से अपने ऑफिस खोलेगा गूगल, सीमित संख्या में आएंगे कर्मचारी
Thu, 28 May 2020 07:19 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
google office
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने 6 जुलाई से अपने सभी ऑफिस खोलने की बात कही है। साथ ही गूगल ने विश्व भर में अपने प्रत्येक कर्मचारी को 1,000 डॉलर (करीब 75,000 रुपये) देने की भी घोषणा की है। गूगल यह राशि कर्मचारियों को घर से काम करने के दौरान आवश्यक उपकरणों पर हुए खर्च के लिए देगा।
विज्ञापन
अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी छह जुलाई से कई शहरों में और अधिक कार्यालयों को खोलने का काम शुरू करेगी। इस दौरान कर्मचारियों को सीमित संख्या में ही बुलाया जाएगा। पिचाई ने बयान जारी कर कहा, परिस्थिति के अनुसार अनुमति मिलने पर रोटेशन प्रोग्राम को और स्केल करके गूगल सितंबर तक 30 प्रतिशत कायार्लय क्षमता हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
सीईओ पिचाई ने कहा, हम अभी भी उम्मीद करते हैं कि अधिकांश गूगल के कर्मचारी इस साल के बाकी हिस्सों के लिए बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम करेंगे। ऐसे में हम प्रत्येक कर्मचारी को आवश्यक उपकरण और कायार्लय फर्नीचर खर्च के लिए 1,000 डॉलर का भत्ता या उनके देश के अनुसार बराबर मूल्य देंगे।
विज्ञापन