फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google health tool coming: work as a consultant, will help skin and TB patients

आ रहा गूगल का हेल्थ टूल: बतौर परामर्शदाता करेगा काम, स्किन व टीबी मरीजों की करेगा मदद 

Wed, 19 May 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 May 2021 07:11 PM IST
सार

ज्ञान का विश्वकोष बने गूगल ने आईओ-2021 में कई नए उत्पाद पेश किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है उसका हेल्थ टूल। यह बतौर सलाहकार आपको उपयुक्त सलाह व मार्गदर्शन देगा। 
 

विज्ञापन
Google health tool coming: work as a consultant, will help skin and TB patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस-2011 यानी आईओ-2021 कार्यक्रम में गूगल ने अनेक नए उत्पाद पेश किए हैं। इन्हीं में से एक है हेल्थ टूल। यह त्वचा व टीबी रोगों के लिए खास तौर से परामर्श सेवाएं देगा। आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अपने त्वचा रोग की पहचान कर सकेंगे। 

विज्ञापन


रोग की पहचान में ऐसे करेगा काम
यह टूल घर बैठे ही त्वचा से जुड़े तमाम रोगों की पहचान के अलावा उनके उपचार कैसे बेहतर हो सकता है, यह बताएगा। आपके सवालों के जवाब भी देगा। इसमें आपको अपने स्मार्टफोन के कैमरे से त्वचा के उस हिस्से पर फोकस करना पड़ेगा। इसके बाद यह त्वचा के उस हिस्से के अलग-अलग तरह से फोटो लेगा। 
विज्ञापन


फोटो लेने के बाद हेल्थ टूल कुछ सवाल पूछेगा। यह समस्या कब से है, इससे क्या-क्या तकलीफें होती हैं, जैसे खुजली चलना, सूजन आना, जलन होना जैसे लक्षणों के बारे में पूछेगा। इन सवालों के आप जो जवाब देंगे उनका यह टूल विश्लेषण करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


288 तरह की समस्याओं की पहचान होगी
दरअसल गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी आई के जरिए हेल्थ टूल लांच करेगा। इसमें 288 तरह के त्वचा रोगों के विश्लेषण की क्षमता है। आप जो फोटो व जानकारी उसे देंगे, उसके आधार पर वह आपको बताएगा कि आपमें कौनसे त्वचा रोग की आशंका है।

टीबी मरीजों की इस तरह करेगा मदद
गूगल त्वचा रोग के अलावा टीबी यानी क्षय रोग की जांच के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल बनाने जा रहा है। इसमें क्षय रोग की सस्ते में जांच, छाती के एक्सरे व उसके विश्लेषण जैसी व्यवस्थाएं होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके उपयोग की सिफारिश की है। इसके जरिए क्षय रोग का जल्दी पता लगाने, उपचार में मदद करने व बीमारी को खत्म करने में मदद मिलेगी। 

मददगार होगा टूल, इलाज नहीं करेगा
गूगल ने स्पष्ट किया है कि ये टूल मददगार की भूमिका में होंगे। इनका उद्देश्य बीमारी की जांच करना या इलाज के लिए खुद सलाह देना नहीं है। यह बीमारी की पहचान व उसके बारे में सूचनाएं दे सकता है। खुद इलाज या चिकित्सा सहायता नहीं करेगा। किसी रोग के इलाज के लिए डॉक्टरी परीक्षण, लैब में टेस्ट, बायप्सी व अन्य पैथालॉजिकल परीक्षण जरूरी होते हैं। ये टूल इन सब बातों को आपकी पहुंच में लाने में मदद करेगा। इसके आधार पर आप भावी इलाज की रूपरेखा तय कर निर्णय कर सकेंगे। 


यूरोपीय संघ ने दी टूल को मान्यता
गूगल के इस हेल्थ टूल को यूरोपीय संघ ने प्रथम श्रेणी की चिकित्सा सेवा के रूप में मान्यता दी है। गूगल इस टूल को इसी साल के अंत तक लांच करने की तैयारी कर रहा है। 

Google health tool coming: work as a consultant, will help
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed