{"_id":"63d1c2d6305b4c766079bf18","slug":"google-has-been-sued-by-eight-us-states-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: गूगल पर अमेरिका के आठ राज्यों ने दर्ज कराया मुकदमा, उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: गूगल पर अमेरिका के आठ राज्यों ने दर्ज कराया मुकदमा, उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप
Thu, 26 Jan 2023 05:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Jan 2023 05:31 AM IST
सार
सरकार ने शिकायत में आरोप लगाया कि गूगल अधिग्रहण के जरिए ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में प्रतिद्वंद्वियों को बेअसर या खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी न्याय विभाग और आठ राज्यों ने मंगलवार को गूगल के खिलाफ डिजिटल विज्ञापन बाजार में अवैध रूप से एकाधिकार जमाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में ऑनलाइन विज्ञापन के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर गूगल के कथित एकाधिकार को तोड़ने की मांग की गई है और आरोप लगाया गया है कि इससे विज्ञापनदाताओं, उपभोक्ताओं और यहां तक कि अमेरिकी सरकार को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने शिकायत में आरोप लगाया कि गूगल अधिग्रहण के जरिए ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में प्रतिद्वंद्वियों को बेअसर या खत्म करना चाहता है। गूगल की प्रतिस्पर्द्धारोधी प्रथाओं के चलते विज्ञापनदाताओं के लिए दूसरे प्रतियोगियों की पेशकश का उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका में अब बड़ी तकनीकी कंपनियों पर लगाम लगाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, गूगल के कथित एकाधिकार से मुक्त और निष्पक्ष बाजारों को नुकसान पहुंचता है, जिस पर हमारी अर्थव्यवस्था आधारित है। वे नवाचार को रोकते हैं। वे उत्पादकों और श्रमिकों को नुकसान पहुंचाते हैं और वे उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
गारलैंड ने कहा कि 15 साल से गूगल प्रतिस्पर्द्धा विरोधी आचरण के ढर्रे पर चल रहा है जिसने प्रतिद्वंद्वी प्रौद्योगिकियों के उदय को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि गूगल ने विज्ञापनदाताओं और प्रकाशकों को इसके उपकरणों का उपयोग करने के लिए मजबूर करने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन नीलामियों के तौर-तरीके में भी हेरफेर किया।
छोटे व्यवसायों को नुकसान : गूगल
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने एक बयान में कहा कि यह मुकदमा नवाचार को धीमा कर देगा, विज्ञापन शुल्क बढ़ाएगा और हजारों छोटे व्यवसायों तथा प्रकाशकों की वृद्धि को कठिन बना देगा। इस समय गूगल की आमदनी में डिजिटल विज्ञापन की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है।