{"_id":"602ec8b59d2a1a35b3486e3e","slug":"google-ceo-sundar-pichai-says-end-of-the-covid19-pandemic-need-to-learn-and-teach-from-anywhere-will-not-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखने-सिखाने की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी : पिचाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीखने-सिखाने की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी : पिचाई
Fri, 19 Feb 2021 01:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:36 AM IST
सार
- गूगल ने जारी किए दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षा के लिए 50 से ज्यादा टूल।
विज्ञापन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी। इसी मकसद से बृहस्पतिवार को गूगल ने दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षा के लिए 50 से अधिक नए सॉफ्टवेयर टूल जारी किए ताकि शिक्षक और छात्र वैश्विक महामारी के दौरान वर्चुअल कक्षाओं में एक दूसरे से रूबरू होते रहें।
विज्ञापन
पिचाई (48) ने कहा कि कंपनी का मकसद दुनिया भर की सूचनाओं को व्यवस्थित करना और उसे ऐसा बनाना है कि पूरी दुनिया उस तक पहुंच सके और उससे लाभ ले सके। पिचाई ने कहा, 'सीखना सूचना को उपयोगी बनाती है और लोगों को अपने लिए, अपने परिवारों और समुदाय की भलाई के लिए ज्ञान का इस्तेमाल करने लायक बनाती है।'
विज्ञापन
गूगल के अनुसार, 17 करोड़ छात्र और शिक्षक दुनिया भर में शिक्षा के लिए ‘गूगल वर्कस्पेस’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल में ‘लर्निंग एंड एजुकेशन’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन गोम्स ने कहा, 'शिक्षा में मदद तथा ज्यादा सीखने में प्रौद्योगिकी संसाधनों के अधिक इस्तेमाल की अनुमति देती है।'
विज्ञापन