{"_id":"63d81b8fcfa6842b88533184","slug":"google-blocks-over-50000-pro-china-propaganda-accounts-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google: गूगल ने चीनी प्रचार से जुड़े 50000 खाते ब्लॉक किए, ड्रैगनब्रिज साइट से की जा रही थी अमेरिका की आलोचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Google: गूगल ने चीनी प्रचार से जुड़े 50000 खाते ब्लॉक किए, ड्रैगनब्रिज साइट से की जा रही थी अमेरिका की आलोचना
Tue, 31 Jan 2023 01:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कैलिफोर्निया।
एजेंसी, कैलिफोर्निया।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:03 AM IST
सार
गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) का मिशन समन्वित सूचना संचालन से जुड़े लोगों समेत गंभीर खतरों को समझना और उनका मुकाबला करना है। टीएजी ने बताया कि उन्होंने आईओ नेटवर्क के एक लाख से ज्यादा ड्रैगनब्रिज खातों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल ने पिछले साल यूट्यूब, ब्लॉगर और एडसेंस जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर चीन समर्थक खातों द्वारा साझा की गई 50,000 से ज्यादा सामग्री को ब्लॉक कर दिया है। अपने ब्लॉग साइट पर यह जानकारी साझा करते हुए गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (टीएजी) ने कहा कि उन्होंने उस समूह को अब ब्लॉक कर दिया है जिसे वैकल्पिक रूप से ''स्पामोफ्लैज ड्रैगन'' और ''ड्रैगनब्रिज'' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
ये दोनों ही समूह आमतौर पर चीन समर्थक सामग्री साझा करते हैं, जिनमें अमेरिका की आलोचना की जाती है। टीएजी का मिशन समन्वित सूचना संचालन (आईओ) से जुड़े लोगों समेत गंभीर खतरों को समझना और उनका मुकाबला करना है। टीएजी ने बताया कि उन्होंने आईओ नेटवर्क के एक लाख से ज्यादा ड्रैगनब्रिज खातों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
ड्रैगनब्रिज ने 2022 में भी वास्तविक दर्शकों से कोई जुड़ाव हासिल नहीं किया इसलिए गूगल ने उन्हें प्रतिबंधित कर दिया। अधिकांश ड्रैगनब्रिज चैनलों के शून्य सब्सक्राइबर थे और 80 फीसदी से अधिक वीडियो में 100 से कम व्यूज थे। दुर्लभ मामलों में जहां ड्रैगनब्रिज सामग्री को ट्रैफिक मिला, वह पूरी तरह अप्रमाणिक था। यह ट्रैफिक ड्रैगनब्रिज खातों से आ रहा था, न कि वास्तविक यूजर्स से। गूगल ने कहा कि ब्रॉगर इंगेजमेंट मैट्रिक्स में भी ड्रैगनब्रिज के ब्लॉगों के लिए कोई प्रामाणिक दर्शक नहीं दिखे।
विज्ञापन