फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में साल 2018: कुछ इस तरह हुई शरीफ की रवानगी और इमरान की ताजपोशी

Mon, 24 Dec 2018 01:35 PM IST
Shilpa Thakur इस्लामाबाद, भाषा 
इस्लामाबाद, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 24 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Goodbye 2018: Nawaz Sharif and Imran Khan in pakistan
नवाज शरीफ और इमरान खान - फोटो : dawn

साल 2018 में न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने विश्व इतिहास की किताब में एक नया अध्याय जोड़ दिया। चलिए आज बात करते हैं पाकिस्तान की। ये साल पाकिस्तान में पीएमएल-एन तथा पीपीपी का वर्चस्व तोड़कर, क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान की सत्ता में ताजपोशी का गवाह रहा। इमरान ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के साथ संबंध सुधारने की पहल करते हुए करतारपुर गलियारा खोल दिया।

loader
Goodbye 2018: Nawaz Sharif and Imran Khan in pakistan
Pakistan PM Imran Khan - फोटो : File Photo
हालांकि साल 2016 में पाकिस्तान में बसे आतंकियों के हमलों के कारण भारत के साथ पड़ोसी देश के रिश्तों में आया तनाव बीतने जा रहे बरस में भी बरकरार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye 2018: Nawaz Sharif and Imran Khan in pakistan
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान (फाइल फोटो)
करतारपुर गलियारा खोलने की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि यह गलियारा अगले साल गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले पूरा हो जाएगा।
Goodbye 2018: Nawaz Sharif and Imran Khan in pakistan
िमरान खान
पाकिस्तानी विदेश मंत्राालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस संबंध में कहा, "करतारपुर ही एकमात्र पहल नहीं है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सितंबर में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कश्मीर सहित सभी मुद्दों के हल के लिए बातचीत की पेशकश भी की थी।"  उन्होंने कहा "लेकिन न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक भारत ने रद्द कर दी जिसके बाद हमारी पहल पर भी पानी फिर गया।" 
विज्ञापन
Goodbye 2018: Nawaz Sharif and Imran Khan in pakistan
Kartarpur Sahib - फोटो : File Photo
रक्षा विश्लेशक तलत मसूद ने बताया कि करतारपुर गलियारा विश्वास बहाली के लिए एक बेहतर पहल है। उन्होंने कहा, "इससे उत्पन्न खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए और कदम उठाए जाने चाहिए।" 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed