Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gold mine filled with water due to landslide in Mali, many miners died, including women; Rescue work continues

Mali: माली में भूस्खलन से सोने की खदान में भरा पानी, कई खनिकों की मौत, इसमें कई महिलाएं भी; बचाव कार्य जारी

Fri, 31 Jan 2025 09:09 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बामको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बामको Published by: बशु जैन Updated Fri, 31 Jan 2025 09:09 AM IST
सार

दक्षिणी माली में सोने की खदान में बुधवार को बड़ी संख्या में महिला खनिक खुदाई कर रही थीं। खदान के चारों ओर बना बांध अचानक टूट गया और उसका पानी खदान में घुस गया। हादसे में खदान में काम कर रहीं महिलाओं समेत तमाम खनिकों की मौत हो गई। हालांकि मरने वाले खनिकों की संख्या नहीं बताई गई है। 

विज्ञापन
Gold mine filled with water due to landslide in Mali, many miners died, including women; Rescue work continues
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम अफ्रीकी देश माली के कोउलिकोरो में भूस्खलन से सोने की खदान में पानी भर गया। हादसे में बड़ी संख्या में स्वर्ण खनिकों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


कोउलिकारो क्षेत्र के गर्वनर कर्नल लामिन कापोरी सानोगो ने बताया कि दक्षिणी माली में सोने की खदान में बुधवार को बड़ी संख्या में महिला खनिक खुदाई कर रही थीं। खदान के चारों ओर बना बांध अचानक टूट गया और उसका पानी खदान में घुस गया। हादसे में खदान में काम कर रहीं महिलाओं समेत तमाम खनिकों की मौत हो गई। हालांकि मरने वाले खनिकों की संख्या नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन


पिछले साल 70 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
माली को अफ्रीका के तीन सोना उत्पादक देशों में से एक माना जाता है। पहले भी माली में सोने की खदान ढहने की घटनाएं होती रही हैं। पिछले साल जनवरी में राजधानी बामको के पास सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत हो गई थी। माली के खनन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया था। उन्होंने हादसे पर गहरा खेद व्यक्त किया था। इसके बाद जून 2024 में सोने की खदान ढहने से 22 मजदूरों की मौत हो गई थी। खनिक परिसंघ के महासचिव ताउले कैमारा ने कहा था कि खनिकों ने गलत तरीके से सुरंगें खोदीं, जो बाद में ध्वस्त हो गईं। शनिवार को दक्षिणी माली में जिस शाफ्ट पर वे काम कर रहे थे, उसके ढह जाने से यह बड़ा हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सबसे ज्यादा निर्यात
माली से सबसे ज्यादा सोने का निर्यात किया जाता है। यहां से 2021 में सोने का 80 फीसदी से अधिक निर्यात किया गया। माली की 10 फीसदी से अधिक आबादी सोने के खनन क्षेत्र से जुड़ी है। यहां खनन से लगभग हर साल 30 टन सोने का उत्पादन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed