{"_id":"5c844ce2bdec22140c42ad4d","slug":"goat-won-the-election-by-defeating-15-candidates-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में 15 प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीता बकरा, बना मेयर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में 15 प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीता बकरा, बना मेयर
Sun, 10 Mar 2019 05:01 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वरमोंट कस्बे में इंसान नहीं बल्कि एक बकरे को मेयर के तौर पर चुना गया है। लिंकन नाम के इस बकरे ने मंगलवार को हुए चुनावों में 15 अन्य प्रत्याशियों को हराकर यह जीत हासिल की है। इन प्रत्याशियों में कुत्ते, बिल्लियों समेत विभिन्न प्रजातियों के पशु शामिल थे।
विज्ञापन
करीब 2,500 लोगों की आबादी वाले फेयर हेवन में कोई आधिकारिक मेयर नहीं है लेकिन कस्बा प्रबंधक जोसेफ गुंटेर मेयर की तरह सभी कार्य संभालते हैं। फेयर हेवन गांव के प्रमुख अधिकारी को उम्मीद है कि तीन साल के इस जानवर का चुनाव लोकतंत्र में एक सबक के तौर पर काम कर सकता है।
विज्ञापन
गुंटेर ने जब एक अखबार में पढ़ा कि मिशिगन के ओमेना गांव ने एक बिल्ली को अपना शीर्ष अधिकारी चुना है तो उन्हें खेल के मैदान के लिए चंदा इकट्ठा करने के मकसद से इसी तरह का चुनाव आयोजित कराने की तरकीब सूझी। गुंटेर का मानना है कि यह चुनाव स्थानीय सरकार में बच्चों की दिलचस्पी पैदा की जा सकती है।
विज्ञापन