फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Goa Nightclub Fire 25 killed nightclub blaze have claimed hundreds of lives in past decade

Goa: गोवा अग्निकांड में 25 की मौत; बीते एक दशक में नाइट क्लबों में लगी आग ने छीनी सैकड़ों जिंदगियां

Sun, 07 Dec 2025 02:30 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:30 PM IST
सार

गोवा में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नाइट क्लब के स्टाफ के 14 लोग और चार पर्यटक शामिल हैं। सात अन्य की पहचान की जा रही है। आइए जानते हैं बीते एक दशक में नाइट क्लबों में हुए बड़े अग्निकांड के बारे में....

विज्ञापन
Goa Nightclub Fire 25 killed nightclub blaze have claimed hundreds of lives in past decade
गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां छीन लीं। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। इस अग्निकांड में 6 लोग जख्मी भी हुए हैं। हादसे को लेकर गोवा सरकार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हादसे के बाद अभी तक 18 शवों की ही पहचान हो सकी है। गोवा के नाइट क्लब में लगी आग ने इस साल मार्च में उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग की भयावह यादें ताजा कर दीं, जिसमें 62 लोगों की जान चली गई थी। 

विज्ञापन


बीते एक दशक में नाइट क्लबों में हुए अग्निकांडों की सूची

अक्टूबर 2015 में रोमानिया के बुखारेस्ट स्थित कोलेक्टिव नाइट क्लब में आग लगने से 64 लोगों की मौत हो गई थी। मेटलकोर बैंड गुडबाय टू ग्रेविटी के प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी से क्लब के आग लग गई थी। 
विज्ञापन


दिसंबर 2016 में कैलिफोर्निया के ओकलैंड में 'घोस्ट शिप' गोदाम में लगी आग ने 36 लोगों की जान ले ली थी। ओकलैंड के इतिहास की सबसे भीषण आग एक डांस पार्टी के दौरान लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2022 में कैमरून के याउंडे स्थित एक नाइट क्लब में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। क्लब में शैंपेन परोसे जाने के दौरान जलाए गए पटाखों के कारण आग लगी थी।

जनवरी 2022 में इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ प्रांत के सोरोंग नाइट क्लब में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। क्लब के अंदर हुए दो गुटों के बीच झड़प के बाद इसे आग लगा दी गई थी।

अगस्त 2022 में थाईलैंड के बैंकॉक में माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोग जलकर मर गए थे। इस नाइट क्लब में शॉर्ट सर्किट या इसी तरह की किसी वजह से आग लगी थी।

अक्टूबर 2023: स्पेन के मर्सिया में एक नाइट क्लब परिसर में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाइट क्लब में बिजली की खराबी के चलते अग्निकांड हुआ था।

अप्रैल 2024 में इस्तांबुल के मास्करेड नाइट क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। आग उस समय लगी जब क्लब को नवीनीकरण कार्य के लिए बंद किया गया था।


मार्च 2025 में उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में आग लगने से 62 लोगों की मौत हो गई थी। क्लब के अंदर आतिशबाजी की चिंगारी छत से टकराने से ये हादसा हुआ था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed