फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Goa Club Birch by Romeo Lane Fire Luthra bros case Updates Thai authory legal-human rights aspects hindi news

Goa Club Fire: लूथरा बंधुओं का केस अब थाईलैंड के अफसरों के पास, कानूनी-मानवाधिकार के पहलुओं पर भी होगा विचार

Mon, 15 Dec 2025 01:38 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 01:38 PM IST
सार

उत्तर गोवा के अर्पोरा स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड में 25 मौतों के मामले में अब कार्रवाई थाईलैंड में आगे बढ़ेगी। सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ मामला बैंकॉक कोर्ट में सुना जा सकता है। आग के बाद दोनों फुकेत भाग गए थे, जिन पर इंटरपोल नोटिस जारी हुआ था। 

विज्ञापन
Goa Club Birch by Romeo Lane Fire Luthra bros case Updates Thai authory legal-human rights aspects hindi news
सौरभ और गौरव लूथरा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर गोवा के अर्पोरा में स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में छह दिसंबर को हुए अग्निकांड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई थाईलैंड में होने जा रही है। इस नाइटक्लब के सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ मामला अब बैंकॉक की एक अदालत में सुना जा सकता है, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।

विज्ञापन

बता दें कि आग की घटना के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेत चले गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


थाई कानून और मानवाधिकार का पहलू
मामले में अब बताया जा रहा है कि लूथरा बंधु वैध दस्तावेजों पर थाईलैंड पहुंचे थे, लेकिन बाद में भारत द्वारा पासपोर्ट रद्द किए जाने से वे वहां बिना वैध दस्तावेजों के रह गए। इस वजह से थाई अधिकारी इस मामले को मानवाधिकार और कानून दोनों नजरिए से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Goa Fire: गोवा नाइट क्लब के जमीन मालिक और सरपंच से कड़ी पूछताछ, अभी भी लूथरा बंधुओं के प्रत्यर्पण का इंतजार

थाईलैंड को सौंपे गए कानूनी दस्तावेज
भारतीय दूतावास के सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज कानूनी प्रक्रिया के तहत थाईलैंड को सौंप दिए गए हैं। अब मामला बैंकॉक कोर्ट में जाएगा, हालांकि सुनवाई कब शुरू होगी, इसका समय अभी तय नहीं है।


भारत ने रद्द किए पासपोर्ट, प्रत्यर्पण की मांग भी तेज
वहीं दूसरी ओर बीते दिनों भारत सरकार ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं और थाईलैंड को एक डोजियर सौंपा है, जिसमें 25 लोगों की मौत में उनकी भूमिका का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, ये आरोप साधारण लापरवाही से आगे के हैं। भारत ने थाई सरकार से लूथरा बंधुओं को भारत भेजने (डिपोर्ट करने) की औपचारिक मांग भी की है। हालांकि थाई अधिकारी इस मामले के कानूनी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- गोवा अग्निकांड: लूथरा भाइयों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा प्रत्यर्पण; फुकेट में हुए थे गिरफ्तार

कम है तुरंत भारत लौटने की संभावना, समझिए क्यों?

हालांकि दूसरी ओर भारतीय दूतावास के सूत्रों का कहना है कि कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं के चलते लूथरा बंधुओं की तुरंत भारत वापसी संभव नहीं है। ऐसे में बैंकॉक की अदालत में सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी, इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed