अंटार्कटिक: बर्फ की चट्टान से टूटकर अलग हुआ विशाल हिमखंड, इसका आकार ग्रेटर लंदन के बराबर; जानें पूरा मामला
दो साल के भीतर यह दूसरी घटना है, जब हिमखंड चट्टान से अलग हुआ है। फरवरी 2021 में A74 के रूप में जाना जाने वाला 1,270 वर्ग किमी का हिमखंड 150 मीटर मोटी ब्रंट बर्फ की चट्टान से टूट गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के हैली रिसर्च स्टेशन के पास अंटार्कटिक की बर्फ की चट्टान से ग्रेटर लंदन के आकार का एक विशाल हिमखंड टूट गया है। नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार, हिमखंड बर्फ के बड़े टुकड़े होते हैं जो ग्लेशियरों से कैल्विंग नामक प्रक्रिया में टूट जाते हैं।
विशाल हिमखंड का आकार लगभग 600 वर्ग मील (1550 वर्ग किमी) है। रविवार को 492 फीट मोटी (150 मीटर) ब्रंट बर्फ की चट्टान से अलग हो गया।
हालांकि, अटकलों के विपरीत यह घटना जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नहीं है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (बीएएस) ने ध्यान दिया किया कि कैल्विंग घटना अपेक्षित थी और ब्रंट बर्फ की चट्टान के 'प्राकृतिक व्यवहार' का एक हिस्सा है। बीएएस, रिसर्च स्टेशन पर प्रतिदिन विशाल बर्फ की चट्टान की स्थिति की निगरानी करता है।
अन्य दरारों के व्यवहार भी हो सकता है प्रभावित : बीएएस
बीएएस ने यह भी कहा कि बर्फ की चट्टान का इलाका हाल ही में कैल्विंग की घटनाओं से अप्रभावित रहा है। यहां रिसर्च स्टेशन भी स्थित है। बीएएस ने कहा, एक चट्टान की बड़ी हिम शिला शांत होने से बर्फ के प्रवाह में तेजी आ सकती है और क्षेत्र में अन्य दरारों के व्यवहार को भी प्रभावित कर सकती हैं।
दो साल के भीतर यह दूसरी घटना है, जब हिमखंड चट्टान से अलग हुआ है। फरवरी 2021 में A74 के रूप में जाना जाने वाला 1,270 वर्ग किमी का हिमखंड 150 मीटर मोटी ब्रंट बर्फ की चट्टान से टूट गया था। बीएएस ने कहा कि नया हिमखंड ए 74 से थोड़ा बड़ा है। इसका नाम बाद में यूएस नेशनल आइस सेंटर द्वारा रखा जाएगा।
एक प्रेस विज्ञप्ति में बीएएस के निदेशक प्रोफेसर डेम जेन फ्रांसिस ने कहा, हमारे ग्लेशियोलॉजिस्ट और ऑपरेशन टीमें इस घटना की उम्मीद कर रही थीं। जीपीएस उपकरणों के स्वचालित नेटवर्क का इस्तेमाल करके बर्फ की चट्टान की माप दिन में कई बार की जाती है।