फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Giant Iceberg Almost The Size Of greater London Breaks Off From Antarctic Ice Shelf

अंटार्कटिक: बर्फ की चट्टान से टूटकर अलग हुआ विशाल हिमखंड, इसका आकार ग्रेटर लंदन के बराबर; जानें पूरा मामला

Tue, 24 Jan 2023 04:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

दो साल के भीतर यह दूसरी घटना है, जब हिमखंड चट्टान से अलग हुआ है। फरवरी 2021 में A74 के रूप में जाना जाने वाला 1,270 वर्ग किमी का हिमखंड 150 मीटर मोटी ब्रंट बर्फ की चट्टान से टूट गया था।

विज्ञापन
Giant Iceberg Almost The Size Of greater London  Breaks Off From Antarctic Ice Shelf
बर्फ की चट्टान से अलग हुआ विशाल हिमखंड - फोटो : British Antarctic Survey

विस्तार

ब्रिटेन के हैली रिसर्च स्टेशन के पास अंटार्कटिक की बर्फ की चट्टान से ग्रेटर लंदन के आकार का एक विशाल हिमखंड टूट गया है। नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार, हिमखंड बर्फ के बड़े टुकड़े होते हैं जो ग्लेशियरों से कैल्विंग नामक प्रक्रिया में टूट जाते हैं।

विज्ञापन

विशाल हिमखंड का आकार लगभग 600 वर्ग मील (1550 वर्ग किमी) है। रविवार को 492 फीट मोटी (150 मीटर) ब्रंट बर्फ की चट्टान से अलग हो गया।

हालांकि, अटकलों के विपरीत यह घटना जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नहीं है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (बीएएस) ने ध्यान दिया किया कि कैल्विंग घटना अपेक्षित थी और ब्रंट बर्फ की चट्टान के 'प्राकृतिक व्यवहार' का एक हिस्सा है। बीएएस, रिसर्च स्टेशन पर प्रतिदिन विशाल बर्फ की चट्टान की स्थिति की निगरानी करता है।
विज्ञापन

 

Giant Iceberg Almost The Size Of greater London  Breaks Off From Antarctic Ice Shelf
Halley VI Research Station - फोटो : British Antarctic Survey

अन्य दरारों के व्यवहार भी हो सकता है प्रभावित : बीएएस
बीएएस ने यह भी कहा कि बर्फ की चट्टान का इलाका हाल ही में कैल्विंग की घटनाओं से अप्रभावित रहा है। यहां रिसर्च स्टेशन भी स्थित है। बीएएस ने कहा, एक चट्टान की बड़ी हिम शिला शांत होने से बर्फ के प्रवाह में तेजी आ सकती है और क्षेत्र में अन्य दरारों के व्यवहार को भी प्रभावित कर सकती हैं। 

दो साल के भीतर यह दूसरी घटना है, जब हिमखंड चट्टान से अलग हुआ है। फरवरी 2021 में A74 के रूप में जाना जाने वाला 1,270 वर्ग किमी का हिमखंड 150 मीटर मोटी ब्रंट बर्फ की चट्टान से टूट गया था। बीएएस ने कहा कि नया हिमखंड ए 74 से थोड़ा बड़ा है। इसका नाम बाद में यूएस नेशनल आइस सेंटर द्वारा रखा जाएगा। 

एक प्रेस विज्ञप्ति में बीएएस के निदेशक प्रोफेसर डेम जेन फ्रांसिस ने कहा, हमारे ग्लेशियोलॉजिस्ट और ऑपरेशन टीमें इस घटना की उम्मीद कर रही थीं। जीपीएस उपकरणों के स्वचालित नेटवर्क का इस्तेमाल करके बर्फ की चट्टान की माप दिन में कई बार की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed