फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany state opera sancta shocking violent adult performance threaten audience needing medical aid

Sancta: नाटक में हिंसा, नग्नता देखकर सदमे में आए दर्शक, बुलाने पड़े डॉक्टर, दीवानगी ऐसी सारे शो हाउसफुल

Fri, 11 Oct 2024 03:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Oct 2024 03:14 PM IST
सार

जिस ओपेरा में नाटक का मंचन किया जा रहा है, उसके प्रवक्ता ने बाकायदा दर्शकों के लिए चेतावनी जारी की है और अपील की है कि वे नाटक का मंचन देखने से पहले नाटक संबंधी चेतावनी को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
germany state opera sancta shocking violent adult performance threaten audience needing medical aid
जर्मनी के नाटक के पूरे देश में हो रहे चर्चे - फोटो : फ्रीपिक इमेज

विस्तार

किसी नाटक का मंचन इतना खतरनाक भी हो सकता है कि उसे देखने के बाद दर्शक सदमे में आ जाएं और उन्हें चिकित्सीय मदद की जरूरत पड़ जाए, ये हैरान करने वाली बात है, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। दरअसल जर्मनी के स्टटगार्ट में स्थित ओपेरा में एक नाटक का मंचन किया जा रहा है, इस नाटक में नग्नता, यौन शोषण और हिंसा का ऐसा मंचन किया गया है, जिसे लोग भयावह बता रहे हैं। इस नाटक को देखने के बाद 18 दर्शक बीमार हो चुके हैं और उन्हें चिकित्सीय मदद देनी पड़ी है। 
विज्ञापन


दर्शकों के लिए जारी की गई है चेतावनी
ऑस्ट्रियन कोरियोग्राफर फ्लोरेंटिना होलजिंगर ने इस नाटक का निर्देशन किया है। इस नाटक के पूरे देश में चर्चे हैं और गौरतलब बात ये है कि यह नाटक इतना भयावह और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने वाला है, इसके बावजूद लोगों में इसे देखने का जबरदस्त क्रेज है और इसके अगले सारे शो के टिकट बिक चुके हैं। जिस ओपेरा में नाटक का मंचन किया जा रहा है, उसके प्रवक्ता ने बाकायदा दर्शकों के लिए चेतावनी जारी की है और अपील की है कि वे नाटक का मंचन देखने से पहले नाटक संबंधी चेतावनी को जरूर पढ़ें, जिसमें बताया गया है कि नाटक में हिंसा, नग्नता, यौन शोषण का चित्रण और तेज संगीत का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


विवादित नाटकों के मंचन के लिए जाने जाते हैं फ्लोरेंटिना होलजिंगर 
ऑस्ट्रियन कोरियोग्राफर फ्लोरेंटिना होलजिंगर मानवीय संवेदनाओं को उद्वेलित करने वाले और सामाजिक बंधनों को तोड़ने वाले नाटकों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। जिनमें हिंसा, नग्नता और शोषण का हैरान करने वाला चित्रण किया जाता है। पहले भी कई बार उनके द्वारा निर्देशित नाटकों को लेकर विवाद हो चुका है। होलजिंगर का यह नाटक पॉल हिंडेमिथ के नाटक सेंक्टा सुसैना पर आधारित है और उस नाटक पर भी खूब विवाद हुआ था। हिंडेमिथ के नाटकों पर ईसाई पादरियों ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी और उन पर चर्च के अपमान का आरोप भी लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed