फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany president left waiting on plane for 30 minutes in qatar video viral israel hamas war

Qatar: कतर ने जर्मन राष्ट्रपति को विमान से उतरने के लिए कराया आधा घंटे इंतजार, सामने आई ये वजह

Fri, 01 Dec 2023 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 01 Dec 2023 09:10 AM IST
सार

जर्मनी के राष्ट्रपति तीन घंटे तक कतर में रहे। इस दौरान दोनों देशों की बातचीत हमास की कैद में मौजूद जर्मनी के नागरिकों की रिहाई के मुद्दे पर ही फोकस रही। 

विज्ञापन
germany president left waiting on plane for 30 minutes in qatar video viral israel hamas war
जर्मनी के राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उन्हें कतर में लैंड करने के बाद आधा घंटे विमान में ही इंतजार करना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जर्मनी के राष्ट्रपति दोहा में उतरने के बाद विमान के गेट पर ही हाथ बांधकर खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल जर्मनी के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए कतर के मंत्री समय से एयरपोर्ट ही नहीं पहुंचे थे।   
विज्ञापन


किस वजह से हुई देरी
जर्मनी के मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति स्टीनमीयर के दोहा पहुंचने के बाद कतर के विदेश मंत्री को उनका स्वागत करना था। हालांकि जर्मनी के राष्ट्रपति के दोहा पहुंचने के बाद भी कतर के विदेश मंत्री समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, जिसके चलते करीब आधा घंटे तक जर्मनी राष्ट्रपति को विमान में ही इंतजार करना पड़ा। हालांकि जर्मनी के राष्ट्रपति की कतर के शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से समय से ही मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के राष्ट्रपति तीन घंटे तक कतर में रहे। इस दौरान दोनों देशों की बातचीत हमास की कैद में मौजूद जर्मनी के नागरिकों की रिहाई के मुद्दे पर ही फोकस रही। शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए जर्मन राष्ट्रपति ने कहा कि हमें विश्वास है कि कतर जर्मन बंधकों की रिहाई के लिए जो कर सकेगा वो करेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये इतना आसान भी नहीं है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच सुलह कराने में कतर की भूमिका बेहद अहम है। हमास की कैद से इस्राइली बंधकों की रिहाई में भी कतर की भूमिका अहम रही है। बता दें कि जर्मनी के राष्ट्रपति कतर  दौरे से पहले इस्राइल का भी दौरा कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed