{"_id":"5e4dedab8ebc3ef299567608","slug":"germany-mass-shooting-by-unknown-gunmen-leave-8-dead-several-other-are-critically-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी: दो जगहों पर गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, हमलावर फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी: दो जगहों पर गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, हमलावर फरार
Thu, 20 Feb 2020 07:58 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में हुई गोलाबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है
- फोटो : ANI
जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी बिल्ड न्यूजपेपर ने दी है। दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के शीशाबार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।
विज्ञापन
#UPDATE At least 8 people were killed in 2 shootings at shisha bars in Germany, with an unknown number of attackers still at large, police said. The first attack occurred at "Midnight" bar in the centre of Hanau city. There was then a second shooting at Arena Bar: AFP news agency https://t.co/Sm82OlvGni
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 20, 2020
पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया।
इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने बुधवार रात को कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है। हालांकि घटना के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे कुछ दिनों पहले बर्लिन म्यूजिक वेन्यू में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।