फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany extends its lockdown until April 18 and calls on citizens to stay at home for 5 days over the Easter holidays

जर्मनी में कोरोना : 18 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, ईस्टर की छुट्टियों पर घरों में रहने की अपील

Tue, 23 Mar 2021 08:57 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 23 Mar 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Germany extends its lockdown until April 18 and calls on citizens to stay at home for 5 days over the Easter holidays
Angela merkel - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए जर्मनी ने 18 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। यही नहीं जर्मनी में लोगों से अपील की गई है कि वो ईस्टर की छुट्टियों पर पांच दिनों तक घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का कहना है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

 
देश के 16 राज्यों के गवर्नरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार चली लंबी बातचीत के बाद चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि पूर्व में 28 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध 18 अप्रैल तक जारी रहेंगे। कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए प्रकार के फैलने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं और प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्केल ने बर्लिन में कहा कि हम महामारी के नए प्रकार से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नए वायरस से मुकाबला कर रहे हैं जो पहले जैसा है लेकिन इसका स्वभाव अलग है। यह अधिक घातक और संक्रामक है तथा लंबे समय तक संक्रामक रह सकता है।

 बता दें कि जर्मनी में कोरोना वायरस के कुल मामले 26 लाख से ज्यादा हैं और वहां अब तक 75,000 करीब लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed