फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany expelled Russian diplomat over space tech spying says Der Spiegel news and updates

यूक्रेन संकट के बीच जर्मनी का सख्त कदम: रूस के राजनयिक को किया निष्काषित, जासूसी का लगाया आरोप

Sat, 29 Jan 2022 01:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

जांच में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि इस व्यक्ति को राजनयिक के तौर पर मान्यता दी गई थी, लेकिन वह रूस की खुफिया एजेंसी का एजेंट था। 

विज्ञापन
Germany expelled Russian diplomat over space tech spying says Der Spiegel news and updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

विस्तार

जर्मनी की सरकार ने रूस के एक राजनयिक को निष्कासित करने का एलान किया। बताया गया है कि राजनयिक का नाम जासूसी से जुड़े एक मामले में सामने आया था। इसके बाद ही जर्मनी ने यह कार्रवाई की है। जर्मनी के अखबार ‘डेर स्पीगल’ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
विज्ञापन


जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि म्यूनिख में रूसी दूतावास के एक कर्मचारी को पिछली गर्मियों में मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया गया था। तब उसे देश से निकल जाने के लिए कहा गया। उसने पहले इस निष्कासन की घोषणा नहीं की थी और मामले के बारे में जानकारियां उपलब्ध नहीं कराईं।
विज्ञापन


जांच में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि इस व्यक्ति को राजनयिक के तौर पर मान्यता दी गई थी, लेकिन वह रूस की खुफिया एजेंसी का एजेंट था। जर्मनी ने हाल में अपने देश में काम कर रहे कई संदिग्ध रूसी जासूसों की पहचान शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में जर्मनी के एक शख्स पर जर्मनी की संसद द्वारा इस्तेमाल की जा रही संपत्तियों की जानकारी रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी को कथित तौर पर देने के लिए जासूसी के आरोप लगाए गए थे। जर्मनी ने अगस्त में बर्लिन में ब्रिटेन के दूतावास में काम करते हुए रूस के लिए जासूसी करने के संदेह पर एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed