फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Germany demands urgent clarification from Russia over Navalny poisoning: statement

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्नी को दिया गया था जहर, जर्मनी का दावा

Wed, 02 Sep 2020 07:46 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Germany demands urgent clarification from Russia over Navalny poisoning: statement
एलेक्सी नवाल्नी - फोटो : ट्विटर

जर्मनी ने बुधवार को दावा किया है कि रूस के विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवाल्नी को जहर दिया गया था। इस मामले में जर्मनी ने रूस से 'तत्काल स्पष्टीकरण' की मांग की है। जर्मनी का यह भी दावा है कि नवाल्नी को तंत्रिका एजेंस के द्वारा जहर दिया गया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने नवाल्नी इलाज के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे थे। संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के बाद से वह कोमा में थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर आलोचक और भ्रष्टाचार की जांच करने वाले 44 वर्षीय नेता को गुरुवार को साइबेरिया के ओम्सक के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।


इससे पहले एलेक्सी नवाल्नी का इलाज कर रहे रूसी चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें जहर दिए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ओमस्क अस्पताल में उप प्रमुख चिकित्सक अंतोली कलीनीशेंको ने कहा था कि नवाल्नी के शरीर में जहर की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

कलीनीशेंको ने कहा था, 'हम यह नहीं मानते हैं कि मरीज को जहर दिया गया था।' उन्होंने कहा था कि जांच के नतीजों से नवाल्नी के परिवार के सदस्यों को अवगत करा दिया गया है। नवाल्नी की प्रवक्ता किरा यारमीश ने कलीनीशेंको के बयान का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। इससे पहले यारमीश ने दावा किया था कि उन्हें जहर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed