रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्नी को दिया गया था जहर, जर्मनी का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी ने बुधवार को दावा किया है कि रूस के विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवाल्नी को जहर दिया गया था। इस मामले में जर्मनी ने रूस से 'तत्काल स्पष्टीकरण' की मांग की है। जर्मनी का यह भी दावा है कि नवाल्नी को तंत्रिका एजेंस के द्वारा जहर दिया गया था।
#BREAKING Germany demands 'urgent clarification' from Russia over Navalny poisoning: statement pic.twitter.com/zgDq3ZhpsQ
विज्ञापन
— AFP news agency (@AFP) September 2, 2020
बता दें कि पिछले महीने नवाल्नी इलाज के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे थे। संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के बाद से वह कोमा में थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर आलोचक और भ्रष्टाचार की जांच करने वाले 44 वर्षीय नेता को गुरुवार को साइबेरिया के ओम्सक के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले एलेक्सी नवाल्नी का इलाज कर रहे रूसी चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें जहर दिए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ओमस्क अस्पताल में उप प्रमुख चिकित्सक अंतोली कलीनीशेंको ने कहा था कि नवाल्नी के शरीर में जहर की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
कलीनीशेंको ने कहा था, 'हम यह नहीं मानते हैं कि मरीज को जहर दिया गया था।' उन्होंने कहा था कि जांच के नतीजों से नवाल्नी के परिवार के सदस्यों को अवगत करा दिया गया है। नवाल्नी की प्रवक्ता किरा यारमीश ने कलीनीशेंको के बयान का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। इससे पहले यारमीश ने दावा किया था कि उन्हें जहर दिया गया है।