फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany Cologne starts its biggest evacuation since 1945 to defuse WWII bombs

Germany: द्वितीय विश्व युद्ध के समय के विस्फोटकों के चलते खाली कराया गया शहर, 20 हजार लोगों को निकाला गया

Wed, 04 Jun 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Jun 2025 03:27 PM IST
सार

जिस जगह बम मिले हैं, उसके 1000 मीटर के दायरे में लोगों को निकाला जा रहा है। ये बम सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बरामद हुए।

विज्ञापन
germany Cologne starts its biggest evacuation since 1945 to defuse WWII bombs
जर्मनी में मिले बम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जर्मनी के कोलोग्ने शहर में हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के तीन विस्फोटकों के मिलने के बाद शहर को खाली कराया जा रहा है। अब तक शहर के 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन बमों को निष्क्रिय किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह कोलोग्ने में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा निकासी अभियान है। 
विज्ञापन


जर्मनी में मिलते रहते हैं द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम
द्वितीय विश्व युद्ध को 80 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध के समय गिराए गए बम मिलते रहते हैं। इस तरह के बमों को निष्क्रिय करने के लिए निकासी अभियान चलाए जाते हैं। ऐसा ही निकासी अभियान अब चलाया जा रहा है। चूंकि इस बार बम कोलोग्ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके और शहर के केंद्र में है, इसलिए निकासी अभियान बहुत बड़ा है। जिस जगह बम मिले हैं, उसके 1000 मीटर के दायरे में लोगों को निकाला जा रहा है। ये बम सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बरामद हुए। प्रभावित दायरे में कई घर, 58 होटल, नौ स्कूल, कई म्यूजियम और ऑफिस इमारतों के साथ ही ट्रेन स्टेशन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed