फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   60 killed in Germany flood-landslides many missing

जर्मनी में भीषण संकट: बाढ़-भूस्खलन से अब तक 92 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

Fri, 16 Jul 2021 02:36 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, बर्लिन
एजेंसी, बर्लिन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jul 2021 02:36 PM IST
सार

  • कई क्षेत्रों में बारिश के बाद आपातकाल लगाया गया
  • देश में करीब 100 लोगों के लापता होने की सूचना है जिनके बचने की उम्मीद काफी कम बताई जा रही है

विज्ञापन
60 killed in Germany flood-landslides many missing
जर्मनी में बाढ़ - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

जर्मनी में भारी बारिश और बाढ़ के चलते कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं। यहां सड़कों पर पानी की तेज धार सैकड़ों कारों को अपने साथ बहा ले गई जबकि इस आपदा में कुछ इमारतें भी ढह गई हैं। देश के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी काउंटी यूस्किरचेन के अधिकारियों ने  गुरुवार को बताया कि बाढ़ के कारण वहां आठ लोगों की मौत हुए है जबकि क्षेत्र में फोन और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से बचाव अभियान बाधित है। कोबलेंज शहर में अहरवीलर काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग अपने घरों की छतों पर फंस गए हैं। वे वहां से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोलोगने, कामेन और वुप्पेरटल में बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, शुल्ड गांव में रातभर में छह मकान ढह गए। यहां कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलनों के कारण कई गांवों से संपर्क टूटने के कारण अभी यह पता नहीं चल पाया कि इस क्षेत्र को कितना नुकसान पहुंचा है। पश्चिम और मध्य जर्मनी के साथ ही इस बाढ़-बारिश में पड़ोसी देशों के बड़े हिस्से को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देश की एहरेवीलर काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते एफेल क्षेत्र के शुल्ड गांव में बीती रात कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि अनेक लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। जर्मनी की सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए 200 सैनिकों को भेजा है।

अमेरिका की यात्रा पर गईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह बाढ़ की खबरों से चिंतित हैं और जिन लोगों की जान गई हैं, उनके ‘‘परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। पड़ोसी देश बेल्जियम से भी बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।

कई मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में कहा कि बेल्जियम के पूर्वी वेर्वीस में चार लोगों की मौत हुई है तथा देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कई राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और रेल एवं सड़क यातायात ठप हो गया है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने प्रभावित लोगों की मदद का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेल्जियम, जर्मनी, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। इस विपदा में जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। यूरोपीय संघ मदद के लिए तैयार है।


बेल्जियम में दो की मौत
पुर्तगाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बेल्जियम के समीप दक्षिणी पुर्तगाली शहर वाल्केनबर्ग में बाढ़ के कारण रातोंरात एक देखभाल गृह और एक धर्मशाला को खाली कराया गया। बेल्जियम में दो लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी प्रांत लिम्बर्ग में कई मकान बाढ़ की चपेट में हैं। नीदरलैंड में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed