{"_id":"6011e9fa8ebc3e08a007e5f6","slug":"german-woman-accused-of-plotting-to-plan-muslims-attack-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों पर हमले की योजना में जर्मनी की महिला पर साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुस्लिमों पर हमले की योजना में जर्मनी की महिला पर साजिश रचने का आरोप
Thu, 28 Jan 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बर्लिन
एजेंसी, बर्लिन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 04:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जर्मन महिला पर मुस्लिम समुदाय के लोगों और कुछ स्थानीय नेताओं के खिलाफ हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। सितंबर, 2020 में उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह कैद में है। म्यूनिख के एक अभियोजक ने बताया कि सुसेन जी नामक महिला पर बम धमाके, हथियार कानून के उल्लंघन और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सितंबर-2020 में गिरफ्तारी के बाद से कैद में है सुसेन
अभियोजन के मुताबिक महिला का सरनेम सुरक्षा के लिहाज से गोपनीय रखा गया है। अभियोजक का आरोप है कि महिला ने मई 2020 में जेनोफोबिक विचारों से प्रेरित होकर हमले की योजना बनाई थी। उस पर आरोप है कि उसने बम बनाने की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड की थी। इतना ही नहीं सितंबर में गिरफ्तारी के समय तक वह गैसोलीन, आतिशबाजी के निर्माण के लिए सामग्री जुटा चुकी थी।
विज्ञापन
दिसंबर, 2019 और मार्च 2020 के दौरान महिला पर आरोप लगाया गया है कि उसने पांच गोलियों के साथ छह गुमनाम पत्र भेजे थे। इसके साथ उसने नुरेमबर्ग क्षेत्र में एक स्थानीय राजनेता, एक मुस्लिम समुदाय संघ और एक शरणदाता सहायता संगठन को मौत की धमकी दी थी। पिछले साल गर्मियों के दौरान उसने जिन लोगों को धमकी दी थी उनमें से एक स्थानीय राजनेता पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन