फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German Chancellor Friedrich Merz and US President Donald Trump Meeting Updates next week plan in White House

Germany-US Ties: जर्मन चांसलर मर्ज अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं; राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की बन रही योजना

Sun, 01 Jun 2025 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 04:38 AM IST
सार

जर्मन सरकार ने शनिवार को बताया कि चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका जाएंगे। व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व की स्थिति और व्यापार नीति जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
German Chancellor Friedrich Merz and US President Donald Trump Meeting Updates next week plan in White House
फेडरिक मर्ज / डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जर्मन सरकार ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि ट्रंप से मुलाकात के दौरान मर्ज यूक्रेन में चल रहे युद्ध और व्यापार से जुड़ी समस्याओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


मर्ज के कार्यालय ने बताया कि फ्रेडरिक मर्ज बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे। यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। बता दें कि फ्रेडरिक मर्ज ने 6 मई को जर्मनी की कमान संभाली थी। जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप का सख्त संदेश- अमेरिका में ही बनें पूरी कार और उसके पार्ट्स, टेस्ला को भी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मर्ज के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में जर्मनी-अमेरिका संबंधों और यूक्रेन में रूस का युद्ध, मध्य पूर्व की स्थिति व व्यापार नीति जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। 


जर्मनी का नेता बनने के बाद युद्ध विराम का प्रयास कर रहे मर्ज
दरअसल, जर्मनी का नेता बनने के बाद से मर्ज रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा वह यूक्रेन को पश्चिमी देशों का समर्थन दिलाने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयासों में भी जुटे हैं। बुधवार को मर्ज ने बर्लिन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मेजबानी भी की। 

ये भी पढ़ें: India-UK Trade: भारत से PET प्लास्टिक आयात पर ब्रिटेन जारी रखेगा टैक्स; TRA ने की सिफारिश

ट्रंप ने ईयू से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का फैसला 9 जुलाई तक टाला
जर्मनी यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव को कम करना चाहता है। ट्रंप ने धमकी दी थी कि वे रविवार (स्थानीय समयानुसार) से 27 देशों के समूह (यूरोपीय संघ) से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। हालांकि, अब ट्रंप ने इस समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed