फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German Chancellor Angela Merkel arrives in Britain

आखिरी आधिकारिक यात्रा: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहुंचीं ब्रिटेन

Sat, 03 Jul 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 05:53 AM IST
सार

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की नेता ने वीडियो कॉल से जॉनसन के मंत्रिमंडल की बैठक को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
German Chancellor Angela Merkel arrives in Britain
Angela merkel - फोटो : Social Media

विस्तार

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ब्रिटेन की अंतिम आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंची हैं जिससे उम्मीद है कि ब्रेक्जिट संबंधी तनाव के बाद यूरोप की दो ताकतों के बीच संबंध अच्छे होंगे।

विज्ञापन


सोलह साल पहले चांसलर बनने के बाद से ब्रिटेन की अपनी 22 वीं यात्रा के दौरान मर्केल ने जून, 2016 में यूरोपीय संघ से अलग होने के ब्रिटिश मतदाताओं के निर्णय से उत्पन्न तनाव को कमतर दिखाने का प्रयास किया और कहा कि उन्हें नए संबंधों के लिए दोनों देशों के बीच नयी संधि में रुचि है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मर्केल न कहा कि दोस्ती संधि या सहयोग संधि पर मिलकर काम करने को लेकर जर्मन पक्ष की ओर से हम खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी की नेता ने वीडियो कॉल से जॉनसन के मंत्रिमंडल की बैठक को भी संबोधित किया। यह 1997 के बाद से पहला ऐसा मौका था जब किसी विदेशी नेता ने मंत्रिमंडल को संबोधित किया। वर्ष 1997 में बिल क्लिंटन ने ब्रिटेन के मंत्रिमंडल को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed