फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   German Ambassador Walter J Lindner said None of the global issues can be solved without India

जर्मन राजदूत बोले: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका अहम, कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दा उसके बिना अधूरा 

Mon, 27 Sep 2021 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Sep 2021 03:09 PM IST
सार

जर्मनी के राजदूत वाल्डर जे. लिंडनर ने कहा है कि भारत हमेशा से जर्मनी के लिए महत्व रखता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
German Ambassador Walter J Lindner said None of the global issues can be solved without India
जर्मनी के राजदूत वाल्डर जे. लिंडनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्लिन में नई सरकार के गठन की उम्मीदों के बीच भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्डर जे. लिंडनर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि भारत हमेशा से जर्मनी के लिए महत्व रखता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जर्मनी के लिए भारत अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई गठबंधन सरकार और दिल्ली के रिश्ते पहले से और भी ज्यादा मजबूत होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में भारत के बीच व्यापार और निवेश में वृद्धि हुई है। उम्मीद है कि इसमें बढ़ोत्तरी होगी। 

विज्ञापन


बता दें, जर्मन राजदूत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जर्मनी में नई गठबंधन वाली सरकार की सत्ता में आने की उम्मीद है। 

भारत के बिना अधूरे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे 
वाल्टर जे. ने अपने बयान में कहा कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दा भारत के बिना सुलझाना संभव नहीं है। चाहें वह जलवायु परिवर्तन हो, ग्लोबल वार्मिंग हो, व्यापारिक मसले हों या फिर आतंकवाद या कोरोना। भारत अब हर क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत बहुत महत्वपूर्ण है और भारत वहां महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
विज्ञापन


तालिबान की रफ्तार का अंदाजा नहीं लगा पाई दुनिया
अफगानिस्तान के मसले पर उन्होंने कहा कि तालिबान ने बहुत तेजी से काबुल पर कब्जा किया। इस पर सभी देशों की सुरक्षा एजेंसियां फेल हो गई। उम्मीद नहीं थी कि अफगान सेना इतनी जल्दी हार मान लेगी।  उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वहां मानवता को खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed