{"_id":"654b0396f681468e05050074","slug":"georgia-woman-killed-by-a-teen-during-patrolling-at-jerusalem-old-city-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: हमास के हमले से इस्राइल की रक्षा करने वाली महिला पुलिसकर्मी की हत्या, किशोर ने सरेआम चाकू मारकर ली जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: हमास के हमले से इस्राइल की रक्षा करने वाली महिला पुलिसकर्मी की हत्या, किशोर ने सरेआम चाकू मारकर ली जान
Wed, 08 Nov 2023 09:12 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:12 AM IST
सार
इस्राइली प्रेस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने हमलावर को मार गिराया। रात में कम से कम 28 लोगों को संदेह के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। उनमें से 11 हमास संगठन से जुड़े थे।
विज्ञापन
Sgt. Elisheva Rose Ida Lubin
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल पर हमास के हमले के बाद कथित तौर पर किबुट्ज की रक्षा करने वाली एक इस्राइली-अमेरिकी महिला की सोमवार को एक किशोर ने हत्या कर दी। जॉर्जिया की 20 वर्षीय सार्जेंट एलिशेवा रोज ईदा लुबिन और अन्य दो अधिकारियों पर यरूशलम पर पेट्रोलिंग करने के दौरान हमला किया गया था। इस हमले में लुबीन बुरी तरह से घायल हो गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य अधिकारियों को मामलू चोटें आई है।
इस्राइली सेना ने आरोपी को मार गिराया
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक शरणार्थी शिविर में छापेमारी के दौरान एक लड़के को मार गिराया। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'यरूशलम में कल चाकूबाजी करने वाले आतंकी लड़के के घर को ध्वस्त करने के लिए मैपिंग की गई। इसके दौरान आतंकी सुरक्षा बलों पर पत्थर और मोलोटोव कॉकटेल फेंक रहा था।'
इस्राइली प्रेस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने हमलावर को मार गिराया। रात में कम से कम 28 लोगों को संदेह के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। उनमें से 11 हमास संगठन से जुड़े थे। आईडीएफ ने हथियारों से भरे एक गोदाम को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
लुबिन अटलांटा के उत्तरी उपनगर डुनवुडी में रहती थी और अगस्त 2021 में अमेरिका से इस्राइल आई थी। मार्च 2022 में वह इस्राइल सीमा पुलिस में शामिल हुई। वह इस्राइल में अपने घरवालों के बिना रहती थी। वह किबुट्ज के जिस जगह पर रहती थी, हमास के आतंकियों ने वहां सात अक्तूबर को हमला किया था। इस घटना पर जॉर्जिया के राज्यपाल ब्रायन केंप ने शोक जताया है। उन्होंने रुबिन के साहस को सभी के लिए प्रेरणा बताया।