फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Genichesk becomes Kherson new administrative capital, Russia-Ukraine war updates

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के इस इलाके से पीछे हटी रूसी सेना, रूस की घोषणा- जेनिचेस्क होगी खेरसॉन की राजधानी

Sun, 13 Nov 2022 12:19 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 12:19 AM IST
सार

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दक्षिणी शहर खेरसॉन से रूस के सैनिकों की वापसी को एक महत्वपूर्ण सफलता बताया। 

विज्ञापन
Genichesk becomes Kherson new administrative capital, Russia-Ukraine war updates
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में शुक्रवार को रूसी सेना खेरसॉन इलाके से पीछे हट गई है। इसके बाद रूस ने घोषणा की कि यूक्रेनी शहर जेनिचेस्क अब खेरसॉन क्षेत्र की अस्थायी प्रशासनिक राजधानी होगी। एक अधिकारी अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा कि जेनीचेस्क में सभी प्रमुख सरकारी एजेंसियां स्थित हैं, इसलिए इसको राजधानी बनाया गया है। वहीं जेनिचेस्क आजोव सागर पर एक बंदरगाह शहर है जो अपने रिसॉर्ट्स और अन्य पर्यटनों के लिए के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


बुधवार को, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने आदेश दिया कि रूसी सैनिक नीपर नदी के दाहिने किनारे से हट जाएं। रूसी सेना के शुक्रवार को पीछे हटने के बाद यूक्रेन के सैनिकों ने शुक्रवार को खेरसॉन में प्रवेश किया। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दक्षिणी शहर खेरसॉन से रूस के सैनिकों की वापसी को एक महत्वपूर्ण सफलता बताया और यूक्रेनी सेना की भी तारीफ की।
विज्ञापन


दिमित्रो कुलेबा ने एक ट्वीट में कहा कि यूक्रेन ने अभी एक और महत्वपूर्ण जीत हासिल कर साबित किया है कि रूस जो कुछ भी कहेगा या करेगा, यूक्रेन उससे जीत जाएगा। सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं जिसमें यूक्रेन के लोग दक्षिणी शहर खेरसॉन में यूक्रेन की सेना का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद सैनिकों समेत हजारो नागरिकों की मौत चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है, दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलाइव में एक अपार्टमेंट इमारत पर रूसी रॉकेट हमले से छह लोग मारे गए हैं।

वहीं जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करना शुरू किया तभी से अमेरिका, यूक्रेन की मदद कर रहा है। अमेरिका ने यू्क्रेन को सैन्य सहायता प्रदान की है। 10 नवंबर को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया था कि यूक्रेन को 400 मिलियन अमरीकी डॉलर की नवीनतम सैन्य सहायता प्रदान की गई है।


खेरसॉन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक था जिसे सितंबर में रूस द्वारा 'अवैध रूप से' कब्जा कर लिया गया था। आठ महीने पहले शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष ने यूरोप को झकझोर कर रख दिया है। दुनियाभर के देश बढ़ती महंगाई और मंदी के लिए रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को बता रहे हैं। वहीं अभी तक कुछ पता नहीं है कि युद्ध कब रुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed