फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   General Election in Britain today Labor Party Rishi Sunak Conservative Party know all updates in Hindi

ब्रिटेन में आज चुनाव: बड़ी संख्या में जीत सकते हैं भारतवंशी, ‘ब्रिटिश फ्यूचर’ थिंक टैंक ने जताई उम्मीद

Thu, 04 Jul 2024 05:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:57 AM IST
सार

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने मतदान से एक दिन पूर्व चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कहा, लेबर पार्टी के सर्वोच्च बहुमत को रोकें। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि अधिकांश मौजूदा कंजर्वेटिवों ने आम तौर पर हार मान ली है। जबकि हमें एकजुट होने की जरूरत है। 

विज्ञापन
General Election in Britain today Labor Party Rishi Sunak Conservative Party know all updates in Hindi
लेबर पार्टी नेता कीर स्टार्मर और पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को होने वाले आम चुनाव के भीतर देश के इतिहास में अब तक की सबसे अलग संसद देखने को मिल सकती है। पंजाब मूल के 20 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं तो 10 लाख वोटर भी हैं।

विज्ञापन


इस बार कई भारतवंशी सांसदों की जीत का अनुमान है। ‘ब्रिटिश फ्यूचर’ थिंक टैंक के एक विश्लेषण के अनुसार, यदि लेबर पार्टी बहुमत में आई तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अब तक की सर्वाधिक संख्या हो सकती है। ब्रिटिश फ्यूचर के निदेशक सुंदर कटवाला ने कहा, इस बार कंजर्वेटिव सांसद आलोक शर्मा, लेबर से वीरेंद्र शर्मा, सिख प्रत्याशी संगीत कौर,जगिंदर सिंह प्रमुख होंगे। प्रफुल्ल नार्गुंड, जस अथवाल, भी अहम हैं।
विज्ञापन


सुनक बोले, लेबर पार्टी का सर्वोच्च बहुमत रोकें
पीएम ऋषि सुनक ने मतदान से एक दिन पूर्व चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कहा, लेबर पार्टी के सर्वोच्च बहुमत को रोकें। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि अधिकांश मौजूदा कंजर्वेटिवों ने आम तौर पर हार मान ली है। जबकि हमें एकजुट होने की जरूरत है। हमें लेबर का बहुमत रोकने की जरूरत है, क्योंकि यह आपके करों को बढ़ाएगा। यदि कर-वृद्धि रोकना है तो उसका एकमात्र तरीका बृहस्पतिवार को कंजर्वेटिव के पक्ष में मतदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed