{"_id":"65d4eeedf8430e6a6b08678c","slug":"gaza-war-unsc-us-vetos-immediate-ceasefire-resolution-israel-hamas-palestine-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: UNSC में तत्काल युद्धविराम के प्रस्ताव पर US का वीटो, इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 29 हजार मौतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: UNSC में तत्काल युद्धविराम के प्रस्ताव पर US का वीटो, इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 29 हजार मौतें
Tue, 20 Feb 2024 11:57 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:57 PM IST
सार
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाइयों से अपने सहयोगी इस्राइल की रक्षा की है। यूएस ने बार-बार युद्धविराम के आह्वान का विरोध किया है, इस बात पर जोर देते हुए कि सात अक्टूबर को हुए हमास के आतंकवादी हमले के बाद इस्राइल का खुद का बचाव करने का अधिकार है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की बैठक (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो कर दिया। बता दें, अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में अस्थायी युद्धविराम का आह्वान किया गया है। इसके अलावा, अमेरिका ने राफा में इस्राइल द्वारा जमीनी हमले का विरोध भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका लगातार दे रहा साथ
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाइयों से अपने सहयोगी इस्राइल की रक्षा की है। यूएस ने बार-बार युद्धविराम के आह्वान का विरोध किया है, इस बात पर जोर देते हुए कि सात अक्टूबर को हुए हमास के आतंकवादी हमले के बाद इस्राइल का खुद का बचाव करने का अधिकार है। इसने युद्ध पर सुरक्षा परिषद के कम से कम दो प्रस्तावों के खिलाफ भी मतदान किया है।
विज्ञापन
पहले चेतावनी दे चुके हैं बाइडन
हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सैन्य अभियान चलाने की हिदायत दी थी। जो बाइडन ने बीते गुरुवार को इस्राइली पीएम से कहा था कि उन्हें फलस्तीनी नागरिकों की रक्षा के लिए एक भरोसेमंद और जमीन पर उतारी जाने लायक योजना के बिना राफा सीमा पर सैन्य कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
राफा सीमा की अहमियत क्या है?
गौरतलब है, इस्राइल राफा में जमीनी हमले की योजना बना रहा है। यहां पर संघर्ष से बचकर आए सैकड़ों हजारों लोग रह रहे हैं। गाजा की कुल आबादी 23 लाख है, जिसमें से आधे से अधिक अब राफा में हैं। यहां हजारों लोग विशाल तम्बू शिविरों और भीड़ भरे संयुक्त राष्ट्र के आश्रयों में रह रहे हैं। आश्रय के अलावा यह राफा मदद का द्वार भी बन चुका है। दरअसल, गाजा पट्टी में लोगों और सामानों की आवाजाही तीन क्रॉसिंगों के जरिए होती है। इसमें पहला राफा क्रॉसिंग है जिसका नियंत्रण मिस्र के पास है। दूसरा इरेज और तीसरा केरेम शालोम क्रॉसिंग जिनका नियंत्रण इस्राइल करता है। युद्ध से पहले मानवीय सहायता के लिए केरेम शालोम प्राथमिक मार्ग था। यह और इरेज दोनों अब बंद हो गए हैं। इस तरह से राफा गाजा से अंदर और बाहर जाने का एकमात्र रास्ता रह गया है।