फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza war, Jewish Arab conflict on the streets

गाजा युद्ध : आसमान मे रॉकेट, सड़कों पर यहूदी-अरब संघर्ष

Fri, 14 May 2021 01:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यरूशलम।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, यरूशलम। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 May 2021 01:34 AM IST
सार

  • इस्राइल के कई शहरों में दंगे भड़के, यहूदियों ने एक अरब शख्स को लातों से पीटकर मारा
  • 374 दंगाई देश भर में गिरफ्तार, कैबिनेट बैठक में बढ़ाए पुलिस के अधिकार
  • 73 लोग दोनों तरफ से जारी जंग में अब तक मारे गए, हमास के हमले जारी

विज्ञापन
Gaza war, Jewish Arab conflict on the streets
अल-अक्सा मस्जिद... - फोटो : Pixabay

विस्तार

अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड में इस्राइली पुलिस और फलस्तीनियों के बीच शुरू झड़पों के बाद इस्राइल के लिए अब दो मोर्चों पर संघर्ष छिड़ गया है। एक तरफ, हमास द्वारा इस्राइली शहरों को रॉकेट से निशाना बनाने व इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के चलते आसमान पर मिसाइलों की जंग जारी है।वहीं, इस्राइल के कई शहरों और कस्बों में अरब और यहूदियों के बीच हिंसा और भड़क उठी है। 

विज्ञापन


इन हमलों के चलते सोमवार से अब तक 16 बच्चों समेत 67 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो गई है जबकि हमास द्वारा दागे गए रॉकेटों से इस्राइल में पांच साल के लड़के और एक सैनिक समेत 7 लोग मारे गए। दोनों तरफ की जंग में अब तक 73 की मौत हुई है।
विज्ञापन


उधर, इस्राइली शहरों में यहूदियों और अरबों के बीच सड़कों पर दंगे शुरू हो गए हैं। इस दौरान बैट यम, एकर, तमरा और लॉड में यहूदियों ने अरब समुदाय के लोगों की कारों और दुकानों को जला डाला तो अरब नागरिकों ने यहूदियों के दफ्तरों, होटलों और वाहनों को फूंक डाला। बैट यम में दर्जनों यहूदियों ने मिलकर एक अरब शख्स को लातों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देश भर में 374 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में अराजकता को देखते हुए आपात कैबिनेट बैठक बुलाई और जरूरत के मुताबिक पुलिस को कर्फ्यू लागू के अधिकार दिए।

अंदर-बाहर के शत्रुओं से निपटने में पूरी ताकत झोंकेंगे : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में फैली हिंसा को देखते हुए बृहस्पतिवार को कहा है कि दंगा प्रभावित शहरों में पुलिस की मदद के लिए सेना भेजने पर विचार जारी है।

उन्होंने हमलों को अराजकता बताते हुए कहा, अरब और यहूदी उपद्रवियों का एक-दूसरे को मारना ठीक नहीं। नेतन्याहू ने कहा, उनकी सरकार इस्राइल को बाहर के दुश्मनों और देश के भीतर के दंगाइयों से बचाने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगी।

हमास के 10 शीर्ष कट्टरपंथी नेताओं की मौत, गाजा में कई इमारतें जमींदोज
इस्राइली सेना ने दावा किया कि इस्लामी चरमपंथी समूह हमास ने गाजा पट्टी क्षेत्र से बुधवार देर रात तक 1,000 रॉकेट कई शहरों पर दागे हैं। जवाब में किए गए कई हवाई हमलों में 10 शीर्ष कट्टरपंथी नेताओं समेत कई लड़ाके मारे गए हैं।

इन हमलों में गाजा क्षेत्र की कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। जबकि इसके बावजूद हमास ने पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए और उसने इस्राइली शहरों को निशाना बनाया।

रमजान के आखिरी दिन गाजा में वीरानी
गाजा सिटी में रमजान के आखिरी दिन भी लोग अपने घरों के भीतर ही सिमटे रहे। गाजा सिटी से रिश्तेदारों समेत भागकर मध्य गाजा में आए 44 वर्षीय जेयाद खत्ताब ने कहा, न तो कहीं भाग सकते हैं और न ही कहीं छुपा जा सकता है। बृहस्पतिवार को भी गाजा के पास दक्षिणी समुदायों में जनजीवन ठप रहा।

संघर्ष विराम की कोशिशें जारी, प्रगति के संकेत नहीं
संयुक्त राष्ट्र और मिस्र के अधिकारियों ने कहा है कि संघर्ष विराम की कोशिशें चल रही हैं लेकिन इसमें प्रगति के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार देर रात पीएम नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल को हमले और तेज करने का अधिकार मिल गया है। यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने आबादी वाले इलाकों में ‘अंधाधुंध रॉकेट दागे’ जाने की निंदा करते हुए इस्राइल से संयम बरतने की अपील की है।


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस्राइल के अपनी रक्षा करने के अधिकार का समर्थन किया है। जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पीएम नेतन्याहू से इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर चर्चा कर जल्द शांति की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed