फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Strip Al Shifa Hospital head said after his release Tortured in Israel

Gaza : दर्जनों बंदियों के साथ रिहा हुए गाजा अस्पताल प्रमुख, सल्मिया बोले- दवा-खाना न देकर इस्राइल में यातानाएं

Tue, 02 Jul 2024 12:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 12:40 AM IST
सार

अल-शिफा अस्पताल प्रमुख मोहम्मद अबू सल्मिया ने दर्जनों फलस्तीनियों के साथ रिहा होने के बाद सोमवार को इस्राइल द्वारा दी गई यातनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस्राइल में कैद के दौरान एक कैदी को दिन में एक पाव से ज्यादा रोटी नहीं दी गई, जिसके चलते भूख और दवा न मिलने से कई बंदियों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Gaza Strip Al Shifa Hospital head said after his release Tortured in Israel
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

गाजा पट्टी के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद अबू सल्मिया सोमवार को दर्जनों फलस्तीनियों के साथ सात महीने से अधिक की हिरासत के बाद रिहा हुए और इलाज के लिए गाजा लौट आए। हिरासत से मुक्त होने के बाद अस्पताल के निदेशक सल्मिया ने इस्राइल द्वारा किए गए अत्याचारों की अपनी पीड़ा व्यक्त की। सल्मिया ने कहा कि पूछताछ केंद्रों में कई कैदियों की भोजन और दवा न मिलने से मृत्यु हो गई। दो महीने तक किसी भी कैदी ने एक दिन में एक पाव से ज्यादा रोटी नहीं खाई।  

विज्ञापन


अबू सल्मिया के अनुसार, सात अक्टूबर को हमास ने सीमा पार हमला किया था, जिसके बाद से उन्हें और अन्य कैदियों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस्राइली जेलों में उन्हें गंभीर यातनाओं से गुजरना पड़ा। बंदियों को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक अपमान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस्राइल की शिन बेट खुफिया एजेंसी के अनुसार, उसने आतंकवादियों की रिहाई का विरोध किया, जिन्होंने इस्राइली नागरिकों पर हमलों में भाग लिया था। एजेंसी ने कहा कि इसलिए कई गाजा बंदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया जो कम खतरे का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालाकि, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, अबू सल्मिया की रिहाई दर्जनों अन्य आतंकवादियों के साथ सुरक्षा परित्याग है। इस्राइली सेना ने अल-शिफा पर कई छापों में से एक के दौरान अबू सल्मिया को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed