{"_id":"69013d3f8c8e0776cb0c8713","slug":"gaza-conflict-7-dead-in-israeli-strikes-amid-truce-jd-vance-says-peace-remains-intact-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"JD Vance: 'संघर्षविराम अब भी कायम' अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का बयान; इस्राइल-हमास एक दूसरे पर लगा रहे आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
JD Vance: 'संघर्षविराम अब भी कायम' अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का बयान; इस्राइल-हमास एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
Wed, 29 Oct 2025 03:41 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:41 AM IST
सार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने कहा कि गाजा में संघर्षविराम अभी भी कायम है, हालांकि इस्राइल के हालिया हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई। इस्राइल और हमास एक-दूसरे पर समझौता तोड़ने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जेडी वेंस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में हिंसा और संघर्ष के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने मंगलवार को कहा कि संघर्षविराम अब भी कायम है, हालांकि इस्राइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। वेंस ने कहा संघर्षविराम अभी भी बरकरार है। इसका मतलब यह नहीं कि छोटे-मोटे झड़पें नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि गाजा में इस्राइली सैनिक पर हमले के बाद तेल अवीव की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वेंस के अनुसार हमें पता चला कि हमास या गाजा में किसी अन्य समूह ने एक इस्राइली सैनिक पर हमला किया। हमें उम्मीद है कि इस्राइल जवाब देगा, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा कराया गया शांति समझौता कायम रहेगा। हालांकि, हमास ने इस हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। इस्राइल का कहना है कि यह हमला रफ़ा इलाके में हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला, गाजा में फिर गूंजे धमाके; अधर में युद्धविराम
विज्ञापन
इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा बलों को गाजा में ‘शक्तिशाली जवाबी हमले’ का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमास की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।
खान यूनिस में दूसरा हवाई हमला, पांच की मौत
गाजा की नागरिक रक्षा एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को दक्षिणी इलाके खान यूनिस में एक वाहन पर इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बास्सल ने बताया खान यूनिस के अल-कसम स्ट्रीट पर हुए हमले में एक नागरिक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच लोग मारे गए। इसके कुछ घंटे पहले ही गाजा सिटी में हुए एक अन्य इस्राइली हमले में दो लोगों की मौत हुई थी। हमास ने मंगलवार को कहा था कि वह संघर्षविराम समझौते के तहत एक इस्राइली बंधक का शव लौटाने वाला था, लेकिन हालिया हमलों के कारण उसने इसे स्थगित कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Melissa: जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे भीषण तूफान, 295 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेलिसा ने दी दस्तक
ट्रंप प्रशासन की मध्यस्थता में हुआ था समझौता
गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच दो साल लंबे युद्ध को इस महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा कराए गए शांति समझौते के जरिए समाप्त किया गया था। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संघर्षविराम तोड़ने के आरोप लगा रहे हैं।
यूएन मानवाधिकार जांचकर्ता ने अमेरिका पर साधा निशाना
संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र मानवाधिकार जांचकर्ता फ्रांसेस्का अल्बानीज़ ने अमेरिका पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उस पर लगाए गए प्रतिबंध गैरकानूनी और बदले की भावना से प्रेरित हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से उन्हें अपनी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के बजाय दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देना पड़ा। अल्बानीज ने कहा अमेरिका द्वारा लगाए गए ये कदम सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्रता और उसकी गरिमा पर सीधा हमला हैं। उन्होंने कहा कि अब तक किसी देश ने इस खतरनाक मिसाल के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
वह इस समय गाजा और वेस्ट बैंक में इस्राइल द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच कर रही हैं। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि गाजा अब भी घिरा हुआ, भूखा और बर्बाद है और मौजूदा संघर्षविराम स्थायी शांति की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं है। इस्राइल और उसका सहयोगी अमेरिका, अल्बानीज़ के इन आरोपों को सख्ती से खारिज करते हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कठिन समय में उन्हें कितना सहयोग दिया, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।