{"_id":"5ccf798ebdec22072e6f6f11","slug":"gaza-blast-430-rockets-israel-responds-220-air-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा ने इजराइल पर दागे 430 रॉकेट, जवाब में इजराइल ने किए 220 हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गाजा ने इजराइल पर दागे 430 रॉकेट, जवाब में इजराइल ने किए 220 हवाई हमले
Mon, 06 May 2019 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 06 May 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलस्तीन और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के फलस्तीन के गाजा से इजराइल पर 430 रॉकेट दागे गए, जिसमें लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पर 220 हवाई हमले किए। इन हमलों में पांच फलस्तीनियों की मौत हो गई। यह ताजा झड़प गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के साथ हुई है।
विज्ञापन
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के हवाई हमलों में 14 माह के बच्चे और उसकी गर्भवती मां के साथ ही तीन फलस्तीनी व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए। जबकि इजराइल ने फलस्तीनी बच्चे और उसकी गर्भवती मां के मारे जाने के गाजा की रिपोर्ट को गलत बताया है। इजरायली पुलिस का कहना है कि एशकेलोन शहर में गाजा के रॉकेट हमले में 58 साल के एक इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक तीन इजरायली नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
इजराइल ने कहा कि फलस्तीनी सीमा क्षेत्र से शनिवार से अब तक करीब 430 रॉकेट दागे गए हैं और उसके हवाई रक्षा बलों ने कई को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इजराइली सेना ने कहा कि उसके टैंकों और विमानों ने हमास के करीब 220 ठिकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता जोनाथन कोनरीकस ने कहा कि इन ठिकानों में एक सुरंग भी शामिल थी, जहां से हमलों को अंजाम दिया रहा था। इतना ही नहीं, जवाबी कार्रवाई में गाजा शहर की दो बहुमंजिली इमारतें तबाह हो गईं। इजराइल ने दावा किया कि इन इमारतों में से एक में हमास का सैन्य खुफिया व सुरक्षा कार्यालय भी था। अन्य इमारत में हमास और इस्लामिक जिहाद के कार्यालय थे।