{"_id":"62b9f31e9c721b173452a695","slug":"gas-leak-in-jordan-many-feared-dead-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jordan Gas Leak: जॉर्डन में जहरीली गैस रिसाव से 10 की मौत, 200 से ज्यादा लोगों की हालत खराब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jordan Gas Leak: जॉर्डन में जहरीली गैस रिसाव से 10 की मौत, 200 से ज्यादा लोगों की हालत खराब
Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्डन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्डन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
सार
जहां पर गैस रिसाव हुआ है वहां से रिहायसी इलाका लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर है। साथ ही 200 से ज्यादा लोगो की हालात गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोक सुरक्षा निदेशालय ने कहा कि गैस टैंक की ढुलाई के समय यह रिसाव हुआ। टैंकर में किस तरह की सामग्री रखी हुई थी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। रिसाव की जांच के लिए विशेषज्ञ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
लोगों को घर में रहने के आदेश
स्थानीय मीडिया की मानें तो रिसाव से ज्यादा लोग प्रभावित न हों इसलिए अधिकारियों ने जगह को खाली करा दिया है। लोगों से घरों को अंदर रहने और खिड़की-दरवाजें बंद करने का आग्रह किया गया है। गैस रिसाव होने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
स्थानीय टीवी चैनल की मानें तो जहां पर गैस रिसाव हुआ है वहां से रिहायसी इलाका लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर है। वहीं उसके आसपास के इलाके मे हाई अलर्ट कर दिया है। साथ ही 200 से ज्यादा लोगो की हालात गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन