{"_id":"6619699d92912cd56e0ca42c","slug":"gang-gets-122-year-prison-term-for-murdering-indian-origin-delivery-driver-in-uk-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: भारतीय मूल के चार लागों को आजीवन कारावास की सजा, ड्राइवर की हत्या मामले में अदालत ने सुनाई सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: भारतीय मूल के चार लागों को आजीवन कारावास की सजा, ड्राइवर की हत्या मामले में अदालत ने सुनाई सजा
Fri, 12 Apr 2024 10:36 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:36 PM IST
सार
डिलिवरी ड्राइवर की हत्या के मामले में भारतीय मूल के चार लोगों को दोषी ठहराया गया है। वहीं एक अन्य को 10 साल की सजा सुनाई गई है। परिवार ने कहा कि आज इंसाफ हुआ। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि किसी के साथ ऐसा कभी न हो।
विज्ञापन
जेल में बंद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में डिलिवरी ड्राइवर की हत्या के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय मूल के चार लोगों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान हत्या में शामिल लोगों को जेल भेजने का आदेश दिया। पिछले साल अगस्त में वेस्ट मर्सिया पुलिस को पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुस्बरी में एक हमले की सूचना मिली थी। हमले में ऑरमैन नाम के एक चालक की मौत हो गई थी। इसी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
चार को आजीवन कारावास, अन्य को 10 साल की सजा
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि चारों दोषियों ने कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक और फावड़े से डिलिवरी ड्राइवर को मौत के घाट उतारा था। चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सभी को कम से कम 28 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा। इसके अलावा ऑरमैन की जानकारी जुटाने वाले अन्य आरोपी को हत्या में शामिल होने का दोषी पाया गया, जिसे 10 साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
ऑरमैन के पांचों हत्यारे खतरनाक प्रवृत्ति के: मार्के बेलामी
वेस्ट मर्सिया पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क बेलामी ने कहा कि पांचों दोषी खतरनाक प्रवृत्ति के हैं, जो अब जेल में सजा काटेंगे। जब ऑरमैन की मौत की खबर परिवार को दी गई थी तो वे टूट गए थे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। आज कोर्ट ने जो सजा सुनाई है, ये उन लोगों के लिए सबक है जो सोचते हैं कि अपराध करके वो बच निकलेंगे।
विज्ञापन
परिवार बोला- भगवान करें ऐसा किसी के साथ न हो
स्टैफोर्ड क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई की गई। कोर्ट के फैसले के बाद मृतक ऑरमैन परिजनों ने कहा कि हम अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हम नहीं चाहते कि जो हमारे साथ हुआ वह किसी ओर के साथ हो।