फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gang doing funding to al-Qaeda in Pakistan, Afghanistan by cheating

ब्रिटेन में ठगी कर पाक, अफगानिस्तान में अलकायदा को फंडिंग कर रहा एक गिरोह

Mon, 01 Apr 2019 04:51 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 01 Apr 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Gang doing funding to al-Qaeda in Pakistan, Afghanistan by cheating
सांकेतिक तस्वीर

ब्रिटेन में एशियाई मूल का एक गिरोह ठगी के जरिए अरबों रुपये की धोखाधड़ी कर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकी नेटवर्क की आर्थिक मदद कर रहा है। इस बात का दावा ब्रिटिश मीडिया ने पुलिस और खुफिया विभाग की फाइलों की जांच पर आधारित अपनी रिपोर्ट में किया है। द संडे टाइम्स अखबार ने दावा किया कि लीक हुई गोपनीय फाइलों के मुताबिक, लंदन, बकिंघमशायर, बर्मिंघम, उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में ठगी कर चुके इस गिरोह ने अपनी कमाई का 1 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल कायदा को भेजा है, जिसका उपयोग मदरसों, प्रशिक्षण शिविरों और अन्य आतंकी गतिविधियों के संचालन में किया गया है। इतना ही नहीं इस गिरोह के सदस्यों के संबंध पाकिस्तान के कई शीर्ष राजनेताओं से भी पाए गए हैं।

विज्ञापन


करीब दो साल की जांच के बाद पेश अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशक से सक्रिय इस गिरोह ने करीब 8 करोड़ पाउंड की रकम अभी तक बाहर भेजी है, जो ब्रिटिश राजस्व विभाग से वैट और अन्य कर धोखाधड़ी करते हुए उगाही है। साथ ही गिरवी प्रक्रिया तथा क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के जरिए बैंकों और निजी व्यक्तियों को भी निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


ओसामा को भी भेजा था पैसा

अखबार ने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-5 की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस गिरोह ने बहुत सारा धन उस पाकिस्तानी परिसर में भी पहुंचाया था, जो अमेरिकी सेना की तरफ से 2011 में मारे जाने से पहले अल-कायदा के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन का घर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों में भी है घुसपैठ

अदालती आदेशों के चलते गोपनीय रखे गए इस गिरोह के लोगों की घुसपैठ कथित तौर पर ब्रिटिश सरकारी विभागों और यहां तक कि भ्रष्ट स्थानीय राजनेताओं में भी है। इस गिरोह के पकड़े जा चुके सदस्यों को 100 साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन गिरोह की धोखाधड़ी के असली मास्टरमाइंड कहे जाने वाले कई अपराधी फरार होने में सफल रहे हैं। माना जा रहा है कि ये सभी खाड़ी देशों में पहुंच चुके हैं। इनके लिए हाईअलर्ट जारी है और इंटरपोल के जरिए इन्हें दबोचने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed